अवैध हथियार एवम शराब तस्कर सहित आधे दर्जन गिरफ्तार भेजा गया जेल

रिपोर्ट मिथिलेश कुमार, सौर बाजार, सहरसा

अवैध हथियार एवम शराब तस्कर सहित आधे दर्जन गिरफ्तार भेजा गया जेल

सौर बाजार थाना पुलिस संध्या गश्ती के दौरान आधे दर्जन व्यक्ति को गिरफ्तार कर शुक्रवार को  न्यायिक हिरासत सहरसा भेज दिया है। मामले की जानकारी देते हुए सौर बाजार थानाध्यक्ष अविनाश कुमार ने बताया की गुरुवार को संध्या विशेष गश्ती के दौरान लूटपाट की घटना को अंजाम देने के उद्देश्य से घूम रहे दो युवक को ग्राम अर्रहा तीन मुहानी के पास एक लोडेड देशी कट्टा, एक मोटरसाइकिल एवम दो मोबाइल के साथ गिरफ्तार किया गया है जिसमें एक की पहचान तीरी पंचायत अंतर्गत वार्ड नंबर 14 बराही गांव निवासी दिनेश दास के पुत्र सुशील कुमार और दुसरे की पहचान सिमरी बख्तियारपुर थाना क्षेत्र के सीटानाबाद वार्ड नंबर 11 निवासी स्वर्गीय गोपाल दास के पुत्र प्रदीप कुमार के रुप में हुई है। वहीं थाना क्षेत्र के दमगढी गांव निवासी सज्जन यादव के पुत्र राहुल कुमार को 2 लीटर देशी शराब और एक मोटरसाइकिल के साथ नादो गांव से गिरफ्तार किया गया है। जबकि गुरुवार के दोपहर में एक दूध वाले टेंपो चालक से लूटपाट के प्रयास में चंदौर गांव निवासी रामानंद यादव के पुत्र सुमंत कुमार को ग्रामीणों द्वारा पकड़ा गया था जिसके निशानदेही पर घटना में शामिल 2 विधि विवादित किशोर को गिरफ्तार किया गया है साथ ही 1 अन्य भागने में सफल रहा। सभी के विरुद्ध कांड दर्ज कर विधिसंवत कार्रवाई करते हुए शुक्रवार को न्यायिक हिरासत सहरसा भेज दिया गया है।