मृतक के परिजन से मिलकर लोक सभा सांसद ने दिया सांत्वना

रिपोर्ट मिथिलेश कुमार, सहरसा

मृतक के परिजन से मिलकर लोक सभा सांसद ने दिया सांत्वना

सहरसा जिला के सत्तर कटैया प्रखंड अंतर्गत विहरा गांव निवासी स्व0 पप्पू देव की पूजनीय माताजी स्व0 इंग्लिश देवी का 75 वर्ष की आयु में विगत दिनों निघन होगया था सूचना मिलने के उपरांत माननीय सांसद आदरणीय श्री दिनेश चंद्र यादव उनके आवास पहुंच कर शोकाकुल परिजनों से मिलकर गहरी शोक संवेदना व्यक्त की।
माननीय सांसद ने कहा कि स्व0 इंग्लिश देवी बहुत नेक दिल मिलनसार के साथ अच्छी समाज सेवी थी हमेश निस्वार्थ भाव से गरीब गुरबाओं की सेवा में ततपर रहती थी उनके जाने से इस इलाके के लोगों के लिये अपूरणीय क्षति हुई है जिसकी भरपाई संभव नही।
ईश्वर उनके परिवारों के सदस्यों,मित्रों,शुभचिन्तकों,अभिभावकों को धैर्य व सहनशक्ति प्रदान करे विनम्र श्रद्धांजलि दी।

साथ में मौजूद सांसद प्रतिनिधि जनाब अंजुम हुसैन,अमर यादव,विनय यादव,शशी यादव,अर्जुन ठाकुर,वीरेन्द्र यादव,प्रवक्ता डॉ0 लुतफुल्लह संतोष यादव,अभिषेक रिक्की उर्फ बाबू अन्य गण्यमान्य उपस्थित रहे।