शायन कुणाल पहुंचे नरमा, कपिलदेव बाबू को दिया श्रद्धांजलि

गया से अशोक शर्मा की रिपोर्ट

शायन कुणाल पहुंचे नरमा, कपिलदेव बाबू को दिया श्रद्धांजलि


हुलासगंज। पूर्व आईपीएस सह महावीर मंदिर पटना ट्रस्ट के सचिव श्री कुणाल किशोर के पुत्र श्री शायन कुणाल शुक्रवार की शाम प्रखंड क्षेत्र के नरमा गांव पहुंच कर दिवंगत कपिलदेव बाबू को श्रद्धांजलि दिया एवं उनकी आत्मा की शांति केलिए भगवान से प्रार्थना की। मौके पर श्री सायन कुणाल ने बताया की कपिलदेव बाबू गृहस्थ आश्रम में रहते हुए खुद को आजीवन संन्यासी के समांतर रखे। बताते चलें कि प्रखंड क्षेत्र के नरमा गांव निवासी कपिलदेव बाबू का निधन बीते 23 जनवरी को हो गया था, जिसके बाद से क्षेत्र में शोक व्याप्त है, एवं कई नेताओं और अधिकारियों ने नरमा पहुंच कर उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित किया है।
मौके पर कपिलदेव बाबू पुत्र बालमुकुंद कुमार एवं श्री शंभु शरण सिंहा पौत्र मनीष कुमार, पौत्र सीआईएसएफ के इंस्पेक्टर रौशन कुमार, पौत्र एलजेपी के राष्ट्रीय कार्यालय प्रभारी कृष्णा प्रपन्ना, अप्पू शर्मा सहित अन्य गणमान्य लोग मौजूद थे