व्यवसायिक प्रकोष्ठ के प्रदेश महासचिव बने नरेश कुमार साह

व्यवसायिक प्रकोष्ठ के प्रदेश महासचिव बने नरेश कुमार साह

राष्ट्रीय जनता दल के प्रदेश व्यवसायिक प्रकोष्ठ अध्यक्ष गोपाल प्रसाद गुप्ता ने किया मनोनयन

प्रदेश, जिला एवं प्रखण्ड के राष्ट्रीय जनता दल का पदाधिकारियों के प्रति नरेश कुमार साह ने व्यक्त किया आभार

समाचार डेस्क ज्ञानमाला नैशनल टीवी📺 न्यूज़ चैनल

सोनबरसा राज (सहरसा) (आससे) । राष्ट्रीय जनता दल के व्यवसायिक प्रकोष्ठ का प्रदेश अध्यक्ष गोपाल प्रसाद गुप्ता ने सहरसा जिला के सोनबरसा राज प्रखण्ड निवासी सह सक्रिय राजद नेता नरेश कुमार साह को सत्र 2022 - 2025 के पुनर्गठित कमिटी में व्यवसायिक प्रकोष्ठ का प्रदेश महासचिव के पद पर मनोनयन किया है। 
मालुम हो कि मनोनयन पत्र में राष्ट्रीय जनता दल के व्यवसायिक प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष गोपाल प्रसाद गुप्ता ने लिखा है कि राजद के माननीय प्रदेश अध्यक्ष जगदानन्द सिंह से परामर्श के उपरांत बिहार प्रदेश राष्ट्रीय जनता दल व्यवसायिक प्रकोष्ठ के प्रदेश पदाधिकारियों का मनोनयन किया गया है, जिसमें 2022 - 2025 के पुनर्गठित कमिटी में नरेश कुमार साह को महासचिव बनाया गया है। 
उन्होंने लिखा है कि अत: आशा है कि पार्टी संगठन को सुदृढ़ एवं धारदार बनाने में अपनी सक्रिय भूमिका निभायेंगे तथा दल के संघर्षात्मक एवं रचनात्मक कार्यक्रमों में अपना योगदान देंगे। 
ज्ञात हो कि मनोनीत व्यवसायिक प्रकोष्ठ के राजद प्रदेश महासचिव नरेश कुमार साह ने राष्ट्रीय जनता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद, पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव, प्रदेश अध्यक्ष जगदानन्द सिंह, पूर्व मंत्री सह प्रदेश महासचिव अशोक कुमार सिंह, एम एल सी अजय कुमार सिंह, प्रदेश व्यवसायिक प्रकोष्ठ अध्यक्ष गोपाल प्रसाद गुप्ता सहित सभी राजद के प्रदेश एवं जिला तथा प्रखण्ड पदाधिकारियों के प्रति आभार व्यक्त किया है।