क्षेत्र भ्रमण के दौरान मधेपुरा लोक सभा सांसद दिनेशचन्द्र यादव पहुंचे सौर बाजार

रिपोर्ट मिथिलेश कुमार, सौर बाजार, सहरसा

क्षेत्र भ्रमण के दौरान मधेपुरा लोक सभा सांसद दिनेशचन्द्र यादव पहुंचे सौर बाजार

मधेपुरा लोक सभा सांसद दिनेशचंद्र यादव क्षेत्र भ्रमण के दौरान सुक्रवार के शाम सौर बाजार के जीरो माइल चौक पहुंचे जहां जदयू के दर्जनों कार्यकर्ता ने जोरदार स्वागत किया। बताया जा रहा है की बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पार्टी बदलकर बीजेपी में शामिल हो गए जिसको लेकर व्यवसायिक प्रकोष्ठ के जदयू जिला उपाध्यक्ष चुनचुन यदुवंशी सहित कई जदयू कार्यकर्ता पार्टी से नाराज होकर पार्टी छोड़ने का फैसला लिया था। इन सभी कार्यकर्ता का कहना था की हम लोग जमीन से जुड़े हुए कार्यकर्ता हैं जहां लोगों का ताना सुनना पड़ता है जिससे आहत होकर हमलोग पार्टी छोड़ने का फैसला लिया था। जमीन से जुड़े कार्यकर्ता का फैसला सुनकर मधेपुरा लोक सभा सांसद दिनेशचंद्र यादव जीरो माइल चौक सौर बाजार पहुंचकर सभी कार्यकर्ता को बुलाकर समझा बुझा कर शांत करते हुए बताया की नीतीश कुमार जो भी फैसला लिया है वो बिहार के जनता के हित के लिए लिया है आने वाले समय में बिहार की जनता को इसका लाभ मिलेगा क्योंकि बिहार के कुछ ऐसे अहम मुद्दे थे जिसको राजद में रहकर पुरा नही किया जा सकता था।इसके बाद चुनचुन यदुवंशी सहित अन्य कार्यकर्ता ने सांसद को भरोसा दिलाते हुए बताया की हम सभी जदयू के साथ हैं और अपनी ईमानदारी और मेहनत से पार्टी के हित के लिए सदा कार्य करता रहूंगा।