गया में भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी ने किया प्रेस वार्ता : कहा- देश में दो तरह के मुसलमान, भाजपा ने मुसलमानों को मुख्य धारा में लाया
गया संवाददाता
आशीष कुमार
गया। गया शहर के सर्किट हाउस में भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी दानिश इकबाल ने प्रेस वार्ता को संबोधित किया। प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए भाजपा प्रदेश मीडिया प्रभारी दानिश इकबाल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में विकसित भारत, आत्मनिर्भर भारत और विश्व मित्र भारत की कल्पना साकार हो रही हैं। 2014 में संकल्प पत्र में शामिल 530 में से 529 वादे पूरी किया गया है।
2019 के संकल्प पत्र में शामिल 234 में से 222 वादे पूरे किए गए। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 10 वर्षों के कार्यकाल में क्या-क्या काम किए हैं उसको हम लोग जनता के बीच में लेकर जाएंगे और देश की जनता भाजपा से और क्या-क्या अपेक्षा रखती है इनकी बातों को सुन कर आगे प्रस्ताव रखा जाएगा। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में 10 वर्षों में देश विकसित और आत्मनिर्भर बना हैं। विश्व मित्र भारत की जो कल्पना है उसको साकार करने का काम प्रधानमंत्री की सरकार ने किया है।
साथ ही उन्होंने कहा कि देश में दो तरह के मुसलमान है। 15% जो बाहर से मुसलमान आए हैं वह आज भी अपने टाइटल में शेरवानी, ओवैसी और मुखानी लगाते हैं। यह सभी विदेशी मुसलमान है। इनका देश में वर्चस्व रहा है और 85 प्रतिशत पसमांदा मुसलमान को इनलोगों के द्वारा दबाने का काम किया गया है लेकिन भाजपा ने इन लोगों को दुष्टीकरण के आधार पर नहीं बल्कि सामाजिक न्याय के आधार पर पसमांदा मुसलमान को मुख्य धारा में लाने का काम किया गया।
साथ ही उनकों न्याय में भी भागीदारी को बढ़ाने का काम किया गया है। इस देश में ट्रिपल तलाक जब से रद्द किया गया है उसका सबसे ज्यादा फायदा दलित और पसमांदा मुसलमान के बहनों और बेटियों को हुआ है। इन लोगों का जीवन को नर्क बना दिया गया था लेकिन भाजपा की सरकार ने उनके अधिकार को दिलाने का काम किया है। 370 जो कश्मीर से हटाया गया है उसे सबसे ज्यादा फायदा दलित, पसमांदा और शोषित वंचित मुसलमान को हुआ है। जिनका पहले आरक्षण नहीं मिल पाता था, उसको अब आरक्षण मिल रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ जाने के लिए यह सभी मुसलमान तैयार रहते हैं। इस मौके पर संतोष ठाकुर, जिला उपाध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद अधिवक्ता, गोपाल प्रसाद यादव, रंजन कुमार सिंह, विनोद सिंह, देवानंद पासवान उपस्थित रहे।