भारी मात्रा में अवैध गांजा के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार, भेजा गया न्यायिक हिरासत सहरसा

रिपोर्ट मिथिलेश कुमार, सौर बाजार, सहरसा

भारी मात्रा में अवैध गांजा के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार, भेजा गया न्यायिक हिरासत सहरसा

नगर पंचायत सौर बाजार के वार्ड नंबर दो से एक व्यक्ति को भारी मात्रा में अवैध गांजा के साथ गिरफ्तार किया गया है। मामले की जानकारी देते हुए सौर बाजार थानाध्यक्ष अविनाश कुमार ने बताया की गुप्त सूचना मिली थी की नगर पंचायत सौर बाजार के वार्ड नंबर दो निवासी मोहम्मद जब्बार और उसका पुत्र मोहम्मद जावेद अपने हार्डवेयर के दुकान पर असामाजिक तत्वों के जमावड़ा लगा कर रखता है जहां वे अवैध गांजा का बिक्री करता है। उक्त सुचना के आधार पर वरीय पुलिस पदाधिकारी के निर्देष पर पुलिस बल द्वारा छापेमारी अभियान चलाया गया जहां पुलिस वाहन को देखते ही दो व्यक्ति भागने लगे जिसे पुलिस जवान द्वारा पकड़ लिया गया जिसका नाम मोहम्मद जब्बार और पिता का नाम स्वर्गीय हबीब है।तलाशी के दौरान एक उजला रंग के प्लास्टिक के थैले से एक किलो गांजा एवम कागज से बने रोल 20 पिस एवम 140 पिस गांजा पीने वाला सामाग्री बरामद किया गया है। गिरफ्तार व्यक्ति के विरुद्ध मामला दर्ज कर मगंलवार को न्यायिक हिरासत सहरसा भेज दिया गया है साथ ही फरार आरोपी के गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है।