भारतीय जनता पार्टी के द्वारा गाँव प्रवास कार्यक्रम आयोजित
समाचार डेस्क ज्ञानमाला नैशनल टीवी📺 न्यूज़ चैनल
सोनबरसा राज (सहरसा) । दिनांक 7/2/24,को पार्टी द्वारा निर्धारित कार्यक्रम,,गाँव चलो अभियान,,के तहत, 74-सोनबरसा विधानसभा ,के अन्तर्गत, सोहा शक्ति केंद्र के गांव मनोरी, सोहा और हरिखण्ड,रजवाड़ा,टोला में एक दिन का प्रवास में , अमीर राम संयोजक, विक्रम कुमार मंडल मंत्री सह-वार्डपार्षद, जनार्दन साह शक्ति केंद्र प्रमुख, एवं अमरेंद्र सिंह बवन पूर्व मंडल अध्यक्ष के साथ शक्ति केंद्र के सभी बुथ कमिटी, बीएल ए-2,एवं शक्ति केंद्र कमिटी का सत्यापन किया, बुथस्तर पर आमजनो से बातचीत किया, और मोदी सरकार से प्राप्त विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों से मिलकर, जानकारी भी लिया करीब 70/80% लोग लाभांवित है,उसी गांव के जीते और हारे जनप्रतिनिधियों, वरिष्ठ नागरिकों, महादलित समाज के टोला में सरकार से मिलने वाली आर्थिक मजबूती कार्यक्रम की जानकारी दिया, तत्पश्चात दोपहर के बाद बुजुर्गों के साथ चाय पर चर्चा चली,जिसमें किसान सम्मान निधि, आयुष्मान कार्ड योजना, वृद्ध,विधवा,एवं दिव्यांग पेशन,आदि पर बात चलाई गयी, 2-30 बजे के बाद गांव के मंदिरों, सतसंग आश्रमों पर पहुंचे,जहाँ साफ सफाई, बेहतर लगा,पुजा पाठ,आरती आदि का नियमित रूप से निर्वाह होता है,संतमंत सत्संग आश्रम मनोरी में स्वामी कृष्णदेव बाबा से मिलकर उनका राय जाना,संध्या 7 बजे,महिला समुहों ,किर्तन मंडली, भगैत मंडली से मिलकर उनका राय जाना, 8-30 बजे,अशोक साह,मनोज साह के यहाँ रात्रि में कार्यकर्ताओं के साथ सामुहिक भोजन किया,ठंड बढ जाने के कारण रात्रि विश्राम में चले गये।