बिजली बिल को लेकर विभागीय कार्रवाई शुरु, मचा हरकम्प
सौर बाजार प्रखंड क्षेत्र में इन दिनों बिजली बिल को लेकर विभागीय कार्रवाई शुरु कर दी गई है जिससे बिजली उपभोक्ताओं के बीच हरकंप मच गया है। आज सौर बाजार प्रखंड क्षेत्र के समदा बाजार में बिजली बिल को लेकर कार्रवाई शुरु की गई है जिससे कई बिजली उपभोक्ताओं ने किसी तरह अपना बिजली बिल जमा करने के जुगार में लग गए हैं। वहीं बिजली विभाग के टीम लीडर नारायण यादव ने बताया की फिलहाल जिस बिजली उपभोक्ता के पास दो हज़ार रुपए से ज्यादा का बिल है और वे अभी तक बकाया राशि जमा नहीं किया है ऐसे लोगों का बिजली काटा जा रहा है। देखा गया की इस प्रकार के कार्रवाई से बिजली उपभोक्ता किसी तरह अपना बकाया राशि जमा करने में जुटे हुए थे। मौके पर बिजली विभाग के राजेश यादव,शशिभूषण यादव, संजय शर्मा सहित कई कर्मी इस कार्य में जुटे हुए थे। बिजली बिल को लेकर टीम लीडर नारायण यादव ने बताया की मार्च तक में कम से कम बिजली बिल के बकाए राशि का 95% तक जमा हो जाने की उम्मीद है।