रिपोर्ट मिथिलेश कुमार, सौर बाजार, सहरसा
90 बोतल विदेशी शराब के साथ एक युवक गिरफ्तार, भेजा गया जेल
सौर बाजार थाना पुलिस एक युवक को 90 बोतल विदेशी शराब के साथ गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत सहरसा भेज दिया है। मामले की जानकारी देते हुए सौर बाजार थानाध्यक्ष अविनाश कुमार ने बताया की गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी के दौरान थाना क्षेत्र के खेड़ा गांव निवासी अशोक यादव के पुत्र सुजीत कुमार को 180 एमएल के 90 बोतल विदेशी शराब के साथ गिरफ्तार किया गया है जिसके विरुद्ध अग्रतर कार्रवाई करते हुए रविवार को न्यायिक हिरासत सहरसा भेज दिया गया है तथा कारोबार में शामिल एक अन्य फरार युवक के गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। इसके अलावा कांप के वार्ड नंबर 8 निवासी शत्रुघन यादव के पुत्र मनीष कुमार पर पहले से ही मध निषेध के तहत् कांड संख्यां 29/24 में मामला दर्ज था जिसे गिरफ्तार कर शनिवार को ही न्यायिक हिरासत सहरसा भेज दिया गया है।