गया बिहार
संवाददाता अशोक शर्मा
कुल जप्त 7400 लिटर दशी एवं विदेशी शराब महुआ पर चला उत्पाद विभाग का बुलडोजर
जप्त किए गए शराब एवं महुआ को जमींदोज किया गया।
गया जिला के जिला अधिकारी के आलोक में जप्त किए गए उत्पाद थाना और पुलिस थाना में अवध विदेशी शराब एवं देशी शराब पर चला बुलडोजर। समेकित जांच चौकी सूर्य मंडल चेक पोस्ट के मैदान में जप्त किए गए पुलिस थाना, उत्पाद थाना, इमामगंज चेक पोस्ट, डोभी चेक पोस्ट,धीरजा पुल चेकपोस्ट के अधिकारियों के द्वारा जप्त किए गए अवैध देसी एवं विदेशी शराब का विनिष्टिकरण किया गया है। इस दौरान इस कार्य में प्रतिनियुक्ति दंडाधिकारी बाराचट्टी अंचलाधिकारी अरुण कुमार एवं उत्पाद निरीक्षक प्रणेश कुमार की उपस्थिति में जप्त शराब एवं महुआ फूल का विनिष्टिकरण किया गया। इस दौरान उत्पाद निरीक्षक ने बताया देसी शराब 22 सौ लीटर लगभग, विदेशी शराब 52 सौ लीटर एवं महुआ फूल लगभग दो हजार केजी विनिष्टिकरण किया गया है। इसमें बताया गया कि उत्पाद विभाग के साथ-साथ डोभी, बाराचट्टी, शेरघाटी, इमामगंज बहेरा ओपी सहित कई थाने में जप्त अवैध शराब एवं महुआ फूल शामिल है। सभी जप्त किए गए शराब भरी बोतल को जेसीबी से खोदे गए गड्ढे में जमींदोज कर दिया गया।
बाइट - अंचलाधिकारी अरुण कुमार
बाइट - उत्पाद निरीक्षक प्रणेश कुमार