अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद बिहार के 65 वें प्रांतीय अधिवेशन पटना में हुए जिसके मुख्य अतिथि बिहार राज्य महामहिम राज्यपाल राजेन्द्र प्रसाद आरलेकर जी के द्वारा दीप प्रज्वलित कर विधिवत उद्घाटन किया गया
अशोक शर्मा की रिपोर्ट
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद बिहार के 65 वें प्रांतीय अधिवेशन पटना में हुए जिसके मुख्य अतिथि बिहार राज्य महामहिम राज्यपाल राजेन्द्र प्रसाद आरलेकर जी के द्वारा दीप प्रज्वलित कर विधिवत उद्घाटन किया गया । अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद बिहार प्रदेश कार्यकारी परिषद सदस्य अनिरूद्ध सेन ने कहा इस प्रांतीय अधिवेशन में मगध के गया जिला से दक्षिण बिहार प्रदेश उपाध्यक्ष और बिहार प्रदेश सह मंत्री का दायित्व गया ।बिहार प्रदेश उपाध्यक्ष गया जिला के जगजीवन महाविद्यालय फिलासफी विभाग के सहायक प्राध्यापिका डॉ. प्रियंका तिवारी बनीं, वही मुलतः गया जिला के रहने वाले अनुग्रह कालेज से एल. एल. बी.,व मगध विश्वविद्यालय से स्नातकोत्तर का शिक्षा ग्रहण कर रहे अभाविप में लंबे समय से अभाविप गया जिला के संगठनात्मक गतिविधियों में सदैव से तत्पर रहने वाले कार्यकर्ता मंतोष सुमन को प्रदेश सह मंत्री का दयित्व मिला। इससे गया जिला व मगध के समस्त कार्यकर्ता भाइयों में खुशी का माहौल है। इस 65वें प्रांतीय अधिवेशन में अभाविप के पूरे भारत देश के गणमान्य संगठनकर्ता उपस्थित थे। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद् राष्ट्रीय संगठन मंत्री आशीष चौहान जी,सह संगठन मंत्री गोविंद नायक जी, राष्ट्रीय महामंत्री याज्ञवल्क्य शुक्ल जी, क्षेत्रीय संगठन मंत्री निखिल रंजन जी, दक्षिण बिहार संगठन मंत्री रौशन जी, उत्तर बिहार संगठन मंत्री धीरज जी , दक्षिण बिहार प्रदेश अध्यक्ष डॉ. प्रोफेसर उमेश कुमार सर, प्रदेश मंत्री नितीश पटेल, उत्तर बिहार प्रदेश अध्यक्ष डॉ. प्रोफेसर अंजनी कुमार सर, प्रदेश मंत्री अभिषेक यादव व अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद् संगठन के अन्य प्रबुद्धजन गणमान्य अतिथिगण के साथ साथ अभाविप के हजारों हजार कार्यकर्ता उपस्थित थे। इस खुशी के माहौल में गया जिला के कार्यकर्ता भाइयों के द्वारा अपने प्रदेश उपाध्यक्ष जी को उनके आवास पर सम्मानित किए इस शुभ अवसर पर बिहार प्रदेश सह मंत्री मंतोष सुमन, पूर्व जिला प्रमुख डॉ.राकेश सर, डॉ. अश्विनी मिश्रा सर , प्रदेश कार्यकारी परिषद सदस्य अनिरूद्ध सेन जी, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य प्रवीण कुमार, मानपुर नगर मंत्री रंजीत कुमार,साजन चंद्रा,भोला कुमार इत्यादि दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित थे।
निवेदक
अनिरुद्ध सेन (प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य अभाविप)