गया बाराचट्टी
संवाददाता अशोक शर्मा
सत्य के सत्याग्रह में फंसे एसएसबी बीबी पेसरा टीम 6 विकेट्स हुई कोबरा कि जीत
गया जिला के बाराचट्टी प्रखंड के भदेया स्पोर्ट्स क्लब चैलेंजर कप क्रिकेट टूर्नामेंट चौथे दिन खेले जा रहे भदेया चैलेंजर्स कप–24 के पांचवें मैच में आज कोबरा 205 बटालियन और एसएसबी बीबी पेसरा बटालियन का शानदार मुकाबला हुआ। एसएसबी की टीम ने टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 14 ओवर में 8 विकेट खो कर 123 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करते हुए कोबरा 205 वॉरियर्स एक समय जूझते हुए नज़र आए जब 8 ओवर में 4 विकेट खो कर मात्र 51 रन बने थे। लेकिन सत्या के 17 गेंद में नाबाद 51 रन पवन के नाबाद, 31 रनो की मदद से 12.1 ओवर में कोबरा 205 ने 6 विकेट से जीत हासिल कर ली। 4 ओवर में 28 रन देकर 4 विकेट लेने वाले मैन ऑफ द मैच अमित शुक्ला (कोबरा) ने टूर्नामेंट की काफी सराहना की और संचालक आकिब खान, नौशी खान, आरिफ खान, शाहरूख एवं अन्य मेंबर्स की काफी सराहना की और शुभकामनाएं दी।