5 लीटर देशी शराब सहित शराब बनाने वाली उपकरण के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार

रिपोर्ट मिथिलेश कुमार, सौर बाजार, सहरसा

5 लीटर देशी शराब सहित शराब बनाने वाली उपकरण के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार

सौर बाजार थाना पुलिस गुप्त सूचना के आधार पर एक व्यक्ति को 5 लीटर देशी शराब और शराब बनाने वाली उपकरण के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। मामले की जानकारी देते हुए सौर बाजार थानाध्यक्ष अविनाश कुमार ने बताया की गुप्त सूचना मिली थी जिसके आधार पर छापेमारी की गई तो थाना क्षेत्र के रामपुर पंचायत के वार्ड नंबर 16 निवासी मंगल यादव के पुत्र रंजीत यादव को 5 लीटर अवैध देशी शराब के साथ गिरफ्तार कर लिया गया है। इसके अलावा शराब बनाने में काम आने वाली बर्तन भी बरामद किया गया है। उक्त व्यक्ति के विरुद्ध कांड दर्ज कर विधिसम्मत कार्रवाई करते हुए शुक्रवार को न्यायिक हिरासत सहरसा भेज दिया गया है।