रिपोर्ट मिथिलेश कुमार, सौर बाजार, सहरसा
प्रशासन एकादश ने पब्लिक एकादश को 5 विकेट से पराजित किया
सहरसा जिले के सौर बाजार नगर पंचायत के पुरानी हाई स्कूल मैदान में शुक्रवार को सात दिवसीय सद्भावना क्रिकेट प्रतियोगिता द्वारा आयोजित क्रिकेट मैच में प्रशासन एकादश और पब्लिक एकादश के बीच खेला गया। जिसमें पहले पब्लिक एकादश ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया ।वहीं पब्लिक एकादश ने 18 ओवर 3 गेंद में 144 रन बनाएं।वहीं प्रशासन एकादश ने 10 ओवर 2 गेंद में 145 रन बनाकर मैच जीत लिया ।वहीं प्रशासन एकादश के कप्तान सौर बाजार थाना अध्यक्ष अविनाश कुमार थे। वहीं पब्लिक एकादश के कप्तान दिलीप कुमार थे।वही अंपायर के रूप में सुरेंद्र बंसल और छोटू कुमार थे। वहीं कमेंटेटर के रूप में बिंदु शेखर ने उपस्थित दर्शकों का खूब मनोरंजन किया ।वहीं मैच जीतने के बाद थानाध्यक्ष अविनाश कुमार ने कहा कि खेल सामाजिक विकास के साथ-साथ भाईचारा और मानसिक विकास भी होता है ।इसलिए समाज में खेल का होना बहुत जरूरी है। और सभी इसमें सहयोग करें यह हमारा कर्तव्य भी है ।