भदेया स्पोर्ट्स क्लब ने एसवीएन एकेडमी को 46 रनों से हराया
रिपोर्ट अशोक शर्मा
गया ज़िला के बाराचट्टी प्रखंड के भदेया ग्राउंड पर चल रहे चैलेंजर्स कप–24 के सातवें मैच में आज भदेया स्पोर्ट्स क्लब ने एसवीएन एकेडमी को 46 रनों से हराकर टूर्नामेंट में अच्छी शुरुआत की। टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी करते हुए बीएससी ने निर्धारित 14 ओवर में 8 विकेट खो कर 155 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया। बीएससी की तरफ से नौशि खान ने 40, अरमान ने 42 और मुस्तफा ने 25 रन बनाए। एसवीएन की तरफ़ से सुजीत और करण ने 3-3 विकेट लिए। जवाब में लक्ष्य का पीछा करने उतरी एसवीएन की टीम 9 विकेट खोकर 109 रन ही बना पाई। नौशी खान और रेहान ने 3–3 विकेट लिए। नौशी खान को उनके शानदार ऑल राउंड परफॉर्मेंस के लिए मैन ऑफ द मैच दिया गया।