रिपोर्ट मिथिलेश कुमार, सौर बाजार, सहरसा
प्रतिबंधित कोरेक्स एवम अन्य मामले में 4 गिरफ्तार, भेजा गया जेल
सौर बाजार थाना पुलिस इन दिनों नशे कारोबारी के खिलाफ कार्रवाई करने में कोई कसर नहीं छोड़ रही है। सौर बाजार थानाध्यक्ष अविनाश कुमार सिंह ने जानकारी देते हुए बताया की मधेपुरा जिला के कुशालपुर गांव निवासी गोपाल यादव के पुत्र राजीव कुमार एवम सौर बाजार थाना क्षेत्र के सहूरिया पुर्वी पंचायत निवासी जगदीश यादव के पुत्र गणेश यादव को 15 बोतल प्रतिबंधित कोरेक्स के साथ कोशी कॉलोनी नहर के समीप गिरफ्तार किया गया है। वहीं दुसरे मामले में सौर बाजार निवासी राधे साह के पुत्र मंतोष कुमार को उसके निजी मेडिकल दुकान से 30 बोतल प्रतिबंधित कोरेक्स के साथ गिरफ्तार किया गया है। एनबीडब्ल्यू अभियुक्त धमसेना गांव निवासी स्वर्गीय बंपर यादव के पुत्र शंभू यादव को भी गिरफ्तार किया गया है। सभी के विरुद्ध अग्रतर कार्रवाई करते हुए रविवार को न्यायिक हिरासत सहरसा भेज दिया गया है।