एसएसबी 32वीं वाहिनी की टीम ने, कई एकड़ में लगे अफीम की खेती को किया नष्ट

राष्ट्रीय शान
संवाददाता अशोक शर्मा 

एसएसबी 32वीं वाहिनी की टीम ने, कई एकड़ में लगे अफीम की खेती को किया नष्ट

गया जिले के मोहनपुर थाना क्षेत्र का मामला है एसएसबी 32वीं वाहिनी की टीम ने कई एकड़ में लगे अफीम की खेती को नष्ट किया। G समवाय गुरपा प्रभारी श्री ज्ञानेश्वर सिंह ने बताया कि जी समवाय गुरपा की टीम एवं मोहनपुर पुलिस को  गुप्त सूचना मिली कि बड़े पैमाने पर ग्राम रेंगवा के नजदीक लोहावर पहाड़ एरिया में काफी मात्रा में अफीम की खेती हो रही है। इसके बाद जी समुदाय प्रभारी ज्ञानेश्वर सिंह की अगुवाई में एक टीम का गठन किया गया और मोहनपुर थाना के पुलिस,वन विभाग बाराचट्टी तथा अबकारी विभाग के साथ मिलकर इलाके का घेराबंदी किया गया। और सर्च अभियान चलाया, अभियान के दौरान 11.55 एकड़ अफीम की खेती का विशिष्टकरन किया गया। वहीं ज्ञानेश्वर सिंह ने बताया की इससे पहले भी 32 में वाहिनी एसएसबी गुरपा के द्वारा इस तरह की कारवाई किया जा चुका है और आगे भी इस तरह की अभियान जारी रहेगी।