32वी वाहिनी सशस्त्र सीमा बल डोभी, गया (बिहार) के कमांडेंट श्री ललित कुमार के दिशा-निर्देशन में नागरिक कल्याण कार्यक्रम के अंतर्गत 15 दिवसीय मोमबत्ती और अगरबत्ती बनाने का व्यवसायिक प्रशिक्षण

गया बिहार
संवाददाता अशोक शर्मा

32वी वाहिनी सशस्त्र सीमा बल डोभी, गया (बिहार) के कमांडेंट श्री ललित कुमार के दिशा-निर्देशन में नागरिक कल्याण कार्यक्रम के अंतर्गत 15 दिवसीय  मोमबत्ती और अगरबत्ती बनाने का व्यवसायिक प्रशिक्षण पाठ्यक्रम  का आयोजन आज दिनांक 16.02.2024  से  ए कंपनी SSB धनगई में होना प्रस्तावित है, जिसमें 30 प्रशिक्षुओ का प्रशिक्षण होना है | इस प्रशिक्षण का शुभारम्भ आज दिनांक 16/02/24 को 32वी वाहिनी SSB के द्वितीय कमांड अधिकारी श्री चंद्रजीत महोदय की उपस्थिति में 15  दिवसीय  मोमबत्ती और अगरबत्ती बनाने का व्यवसायिक प्रशिक्षण पाठ्यक्रम का शुभारम्भ किया गया जिसमें ‘ए’ समवाय SSB के निरीक्षक सामान्य निरंजन कुमार, मजदूर किसान विकास संस्थान गोसाई पेसरा के सचिव श्री राम देव प्रसाद जी, उच्च विद्यालय धनगई एवम पतलुका विद्यालय के अध्यापक, आदि मौजूद रहे | यह प्रशिक्षण नक्सल प्रभावित क्षेत्र के गांवों के  प्रक्षुओ को दिया जा रहा है सशस्त्र सीमा बल(एसएसबी) भारत-नेपाल व भारत-भूटान सीमा की ड्यूटी भी करती है | इसके अलावा नागरिकों के कल्याण के लिए भारत सरकार कई कार्यकर्मों का संचालन भी कर रही है | जिसमें मोमबत्ती और अगरबत्ती बनाने का व्यवसायिक  प्रशिक्षण पाठ्यक्रम भी शामिल है | इस प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य नक्सल प्रभावित क्षेत्रों के बेरोजगार युवक/महिलाओं को मोमबत्ती और अगरबत्ती बनाना सिखाकर स्वरोजगार एवम आत्मनिर्भर बनाना है और नक्सल विचार धारा से प्रभावित होने से रोक कर मुख्य धारा में जोड़ने हेतु सकारात्मक माहौल स्थापित के जुनून को सांझा करना है । ताकि प्रशिक्षण लेकर रोजगार  से जुड़ सकते है |