अपहरण कांड में शामिल तीन अपराधकर्मियों को गया पुलिस ने 30 घंटे में दबोचा, अपहृत दोनों युवकों को किया सकुशल बरामद

अपहरण कांड में शामिल तीन अपराधकर्मियों को गया पुलिस ने 30 घंटे में दबोचा, अपहृत दोनों युवकों को किया सकुशल बरामद 

गया संवाददाता
आशीष कुमार

बिहार के गया जिले के बाराचट्टी थाना क्षेत्र में अपहरण कांड का सफलतापूर्वक खुलासा करते हुए अपहरण कांड में शामिल तीन अपहरणकर्ता को गिरफ्तार कर लिया है और अपहरण कांड में शामिल स्कॉर्पियो का मोबाइल को बरामद कर लिया गया है वही अपहृत दोनों युवकों को अपहरण के 30 घंटे के बाद सकुशल बरामद कर लिया गया।
वंही इस संबंध में सिटी एसपी प्रेरणा कुमार ने प्रेसवार्ता कर बताया कि बाराचट्टी थाना क्षेत्र के तेतरिया गांव के वादी प्रमोद कुमार के द्वारा 27 फरवरी 2024 को लिखित आवेदन दिया गया था कि जिसमे वादी के द्वारा बताया गया था कि मेरे भाई को कल्लू कुमार उर्फ अरविंद कुमार के द्वारा मोटरसाइकिल पर घूमने के लिए ले गया था लेकिन काफी समय हो जाने के बाद हमलोग खोजबीन किया लेकिन कुछ भी पता नही चला जिसके कुछ देर के बाद कल्लू उर्फ अरविंद कुमार के मोबाइल से व्हाट्सएप कॉल आया और 5 लाख रुपये का फिरौती का मांग किया था जिसकी सूचना के बाद वरीय पुलिस अधीक्षक के द्वारा इस कांड का उद्वेदन व अपहृत युवकों और घटना में कार्य अपराध कर्मियों के गिरफ्तारी करने हेतु नगर पुलिस अधीक्षक गया के निर्देशन में एक टीम का गठन किया गया और टीम के द्वारा तकनीकी अनुसंधान एवं आम सूचना संकलन कर छापेमारी कर अपहृत युवकों को फिरौती की रकम दिए बिना औरंगाबाद जिला से सकुशल बरामद कर लिया गया है वही अपराहन कांड में शामिल तीन अपराधकर्मियों को गिरफ्तार करते हुए घटना में उपयोग किया गया स्कॉर्पियो और मोबाइल को भी बरामद कर लिया गया वही गई गया पुलिस ने अपराहन कांड का 30 घंटे के अंदर सफल उद्वेदन किया है।


वाइट ---सिटी एसपी प्रेरणा कुमार