सोनबरसा राज थाना पुलिस व एस टी एफ की टीम ने संयुक्त कार्रवाई कर 25 हजार रुपये की ईनामी कुख्यात अपराधी रंजीत मुखिया को किया गिरफ्तार भेजा न्यायायिक हिरासत में सहरसा
मैना पुल के पास से ईनामी कुख्यात अपराधी रंजीत मुखिया हुआ गिरफ्तार
कई संगीन मामला है दर्ज ईनामी कुख्यात अपराधी रंजीत मुखिया पर
समाचार डेस्क ज्ञानमाला नैशनल टीवी📺 न्यूज़ चैनल
सोनबरसा राज (सहरसा) (आससे) । गुप्त सूचना के आधार पर 25 हजार रुपये का ईनामी कुख्यात अपराधी को सोनबरसा राज थाना पुलिस की टीम व एस टी एफ बिहार की टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए किया गिरफ्तार भेजा न्यायायिक हिरासत में सहरसा न्यायालय।
मालुम हो कि सोनबरसा राज थानाध्यक्ष जयशंकर कुमार एवं एस टी एफ बिहार की टीम को दिनांक 15 फरवरी 2024 को गुप्त सूचना प्राप्त हुई कि सहरसा जिला के घोषित कुख्यात अपराधी रंजीत मुखिया जिसपर 25 हजार रुपये का ईनाम घोषित है। वह सोनबरसा राज थानान्तर्गत मैना पुल के आसपास देखा गया है। फलस्वरूप सोनबरसा राज थाना पुलिस ने अपनी एक टीम आननफानन में बनाते हुए, जिसमें पुलिस निरीक्षक सह थानाध्यक्ष जयशंकर कुमार सोनबरसा राज थाना, पुलिस अवर निरीक्षक अंजली भारती सोनबरसा राज थाना एवं सशस्त्र बल सोनबरसा राज थाना और एस टी एफ बिहार की टीम ने तत्क्षण उक्त घोषित कुख्यात अपराधी को गिरफ्तार करने हेतु संयुक्त रुप से छापामारी की गई तथा ईनामी कुख्यात अपराधी रंजीत मुखिया पिता चण्डी मुखिया ग्राम तुर्की, थाना सिमरी बख्तियारपुर, जिला सहरसा को गिरफ्तार कर लिया गया तथा अग्रीम कार्रवाई करते हुए सहरसा न्यायालय भेज दिया गया है।
सनद रहे कि उक्त ईनामी कुख्यात अपराधी का अपराधीक इतिहास निम्न प्रकार से है :- (1) सोनबरसा राज थाना काण्ड संख्या -80/2022 दिनांक 01/04/2022 धारा 147,148,149,302 भादवि एवं 27 आर्म्स एक्ट (2) सोनबरसा राज थाना काण्ड संख्या 172/2023 दिनांक 01/08/2023 धारा 399/402 भादवि एवं 25 (1- बी) ए, 26/35 आर्म्स एक्ट (3) सौरबाजार ( पतरघट ओपी) थाना काण्ड संख्या 44/2021 दिनांक 21 /01/2021 धारा 25 (1- बी) ए, 26/35 आर्म्स एक्ट (4) सुपौल थाना काण्ड संख्या 856/2022 दिनांक 08/09/2022 धारा 414/411/34 भादवि आदि सामिल है।
ज्ञात हो कि उक्त खबर पुलिस अधीक्षक कार्यालय सहरसा के द्वारा एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर पत्रकारों को सूचना दिया गया है।