भदेया क्रिकेट चैलेंजर्स कप - 24 का धमाकेदार आगाज़

बाराचट्टी गया
संवाददाता अशोक शर्मा

भदेया क्रिकेट चैलेंजर्स कप - 24 का धमाकेदार आगाज़


 मैच उद्धाटन कोबरा कंपनी 205 बटालियन के कमांडेड श्री कैलाश सब बीवी पेसरा के सहायक कमांडेंट शिव रामकृष्णन पूर्व कप्तान मुशर्रफ़ खान ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया उद्घाटन मैच के पहले दिन में 11 ब्रदर्स चतरा ने महकमपुर को हराया 
भदेया स्पोर्ट्स कल्ब मैदान पर 'भदेया चैलेंजर्स कप 2024' के अंतर्गत उद्घाटन मैच में रविवार को 
11 ब्रदर्स,चतरा  की टीम ने ड्रीम टीम महकमपुर, डोभी को 48 रनों से हरा कर टूर्नामेंट में अपने अभियान की शुरुआत की। टास जीत कर पहले बल्लेबाजी करते 11 ब्रदर्स चतरा ने 14 औवर में  147 रनों का विशाल स्कोर खङा किया। चतरा की ओर से मुर्शिद खान ने 34, जमील ने 27 और आसिफ ने 23 रनों की पारी खेली। महकमपुर की ओर से रोहित सिंह राजपूत ने 36 रन देकर 5 जबकि पवन कुमार शर्मा ने 23 रन देकर 4 विकेट प्राप्त किए। 
148 रनों के विशाल स्कोर का पीछा करने उतरी महकमपुर की शुरुआत अच्छी नहीं रही और नियमित अंतराल पर उसके विकेट गिरते रहे और पुरी टीम ग्यारहवें औवर में 99 रनों पर सिमट गई। चतरा की ओर से अमित कुमार ने 24 रन देकर 4 विकेट प्राप्त कर अपनी टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई। जमील को उनके हरफनमौला प्रदर्शन के लिए  मैन आफ द मैच के सम्मान से सम्मानित किया गया। इस मैच में नसर जावेद और इंतेखाब खान ने अंपायर की भुमिका निभाई। 
इस टूर्नामेंट में बिहार और झारखंड की कुल 16 टीमों ने भाग लिया है। टूर्नामेंट का फाइनल 25 फरवरी को खेला जाना है, जिस में विजेता टीम को 20000 की ईनामी राशि प्रदान की जाएगी।
इस से पूर्व कंपनी कमांडेंट कोबरा 205 बटालियन श्री कैलाश और असिस्टेंट कमांडेंट एस. एस. बी. बीबी पेसरा शिव राम कृषणण , तथा भदेया स्पोर्ट्स कल्ब के पूर्व खिलाड़ी मोशररफ खान ने संयुक्त रूप से  फीता काट कर क्रिकेट टूर्नामेंट का उद्घाटन किया। सभी अतिथियों  ने  खेल - कूद के महत्व पर प्रकाश डालते हुए इसे जीवन का अभिन्न अंग करार दिया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के एलावा, बीबी पेसरा पंचायत के पंचायत समिति सदस्य गुलाम हैदर,भदेया स्पोर्ट्स कल्ब के सचिव इंतिखाब खान,सदस्य ज�