रिपोर्ट मिथिलेश कुमार, सहरसा
लोक सभा चुनाव 2024 के सफ़ल संचालन हेतु जिला पदाधिकारी ने किया बैठक आयोजित
आगामी लोकसभा चुनाव -2024 के सफल संचालन हेतु चुनाव से संबंधित सभी आवश्यकता एवं व्यवस्था सुनिश्चित करने के उद्देश्य से कुल चार समूह ABCD से संबंधित इस कार्यालय के द्वारा आमंत्रित तकनीकी निविदा से संबंधित जिला स्तरीय गठित क्रय समिति की बैठक जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-जिलाधिकारी,
सहरसा,श्री वैभव चौधरी, आई.ए.एस. की अध्यक्षता में आज दिनांक 06.02.2024 को समाहरणालय स्थित सभाकक्ष में आहूत की गई। सभी समूह का निविदा की संख्या मानक अनुरूप पाया गया तथा क्रय समिति द्वारा सर्वप्रथम सामान्य एवं तकनीकी निविदा शर्तों का मिलान किया गया। तदनुसार शर्तों के अनुरूप प्रतिष्ठान वार तालिका चार्ट निर्धारित किया गया।