रिपोर्ट मिथिलेश कुमार, सौर बाजार, सहरसा
टी 20 क्रिकेट फाइनल मैच में मधेपुरा की टीम ने कप पर जमाया कब्जा
नगर पंचायत सौर बाजार के पुरानी हाई स्कूल खेल परिसर में चल रहे सात दिवसीय सद्भावना क्रिकेट मैच प्रतियोगिता रविवार को समापन हो गया। फाइनल मैच में सौर बाजार की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 9 विकेट पर 243 रन बनाए वहीं जवाब में मधेपुरा की टीम ने 18 ओवर में तीन विकेट खो कर 244 रन बनाकर कप पर अपना कब्जा जमा लिया। विजेता टीम को पुर्व विधायक किशोर कुमार मुन्ना और नगर पंचायत सौर बाजार के मुख्य पार्षद प्रत्याशी प्रतिनिधि कुमार आनंद द्वारा संयुक्त रूप से कप देकर सम्मानित किया गया। साथ ही उपविजेता टीम सौर बाजार को भी कप देकर सम्मानित किया गया। क्रिकेट मैच को सफ़ल बनाने में कॉमेंटेटर बिंदु शेखर, राकेश कुमार यादव, संतोष कुमार एम्पायर राजीव रंजन, दीपक सन्नी, स्कॉलर अब्दुला, साजिद, धीरेन्द्र स्टार सहित आयोजन समिति सदस्य डॉक्टर ओम प्रकाश मुन्ना, कुमार गौरव उर्फ ग्रीजेश, रविन्द्र कुमार, मनोज यादव, दीपक कुमार, रघुवंश यादव, रमन कुमार रिंकू, हरे कृष्ण साह सहित सैंकड़ों की संख्या में लोग जुटे थे। सद्भावना क्रिकेट कप प्रतियोगिता का विधिवत उद्घाटन सौर बाजार थानाध्यक्ष अविनाश कुमार सिंह के द्वारा कर खेल की शुरुवात की गई थी।