रिपोर्ट मिथिलेश कुमार, सौर बाजार, सहरसा
18 फरवरी से महाविष्णु यज्ञ की होगी शुरूआत
सहरसा जिले के सौर बाजार प्रखंड क्षेत्र के चंदौर पुर्वी पंचायत अन्तर्गत हनुमान नगर स्थित राम जानकी मंदिर में 18 फरवरी से महाविष्णु यज्ञ की शुरुआत हो रही है जिसको लेकर तैयारी जोरों पर चल रहा है। महाविष्णु यज्ञ समिति के सदस्य ने बताया की 18 फरवरी को सुबह दस बजे भव्य कलश शोभा यात्रा निकालकर यज्ञ की शुरुआत की जाएगी जिसमें हजारों की संख्यां में महिलाएं भाग लेगी। दोपहर दो बजे से संध्या छः बजे तक राष्ट्रीय स्तर के साधु संतो द्वारा धार्मिक प्रवचन का आयोजन किया जाएगा जिसमें उतराखंड हरिद्वार से श्री बालक दास महाराज, उत्तरप्रदेश के सीतापुर से कथा वाचिका सुश्री मनोरमा सिंह यादव, भागलपुर से श्री मति संगीता सुमन, गुजरात के सूरत से श्री महा मंडलेश्वर महंत ध्रुव दास जी महाराज पधार रहे हैं। महाविष्णु यज्ञ का समापन 26 फरवरी को किया जाएगा। बाहर से आने वाले सत्संग प्रेमी के लिए रहने खाने का उचित प्रबंध किया जा रहा है जिससे उन्हें किसी प्रकार की परेशानी नहीं हो।