केन्द्र सरकार के जनविरोधी नीतियों के खिलाफ 16 फरवरी को भारत बंद

केन्द्र सरकार के जनविरोधी नीतियों के खिलाफ 16 फरवरी को भारत बंद

समाचार डेस्क ज्ञानमाला नैशनल टीवी📺 न्यूज़ चैनल

सोनबरसा राज (सहरसा) । संयुक्त किसान मोर्चा एवं केन्द्रीय श्रमिक संगठनों के राष्ट्रीय व्यापी आवाहन पर सोनबरसा राज प्रखंड में किसान मजदूर का एक बैठक संपन्न हुई। बैठक को संबोधित करते किसान सभा के राज कमिटी सदस्य गणेश प्रसाद सुमन ने कहा किसान आन्दोलन में किए गए समझोते को केन्द्र सरकार लागू करने के बजाय किसानों के साथ खिलवाड़ कर रहे हैं खाद बीज किटनाशक दवा पर सरकार चौतरफा हमला कर रहे हैं, एमएसपी को कानूनी दर्जा देने श्रम विरोधी कानून को वापस लेने आदि मांगों को लेकर 16 फरवरी को आम हड़ताल एवं चक्का जाम को सफल बनाने को लेकर विचार विमर्श किया गया। उपस्थित किसान सभा के अंचल मंत्री बद्री नारायण मंडल, निर्माण कामगार यूनियन के जिला सचिव नसीम उद्दीन, नौजवान सभा नेता मुर्शीद साहब, किसान नेता दिनेश महतो, अनिल कुमार सिंह, असफाक अंशारी, उपेन्द्र महतो, कृष्ण बल्लव महतो, मजदूर नेता सुरेश सादा,सुतिमलाल विश्वास मो मक्सुद आदि मौजूद थें।