रिपोर्ट मिथिलेश कुमार, सौर बाजार, सहरसा
11 बोतल प्रतिबंधित कोरेक्स के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार, भेजा गया न्यायिक हिरासत सहरसा
सौर बाजार थाना पुलिस विशेष गश्ती के दौरान एक व्यक्ति को 11 बोतल प्रतिबंधित कोरेक्स के साथ गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत सहरसा भेज दिया है। मामले की जानकारी देते हुए सौर बाजार थानाध्यक्ष अविनाश कुमार ने बताया की थाना क्षेत्र के बखरी गांव निवासी शालिग्राम यादव के पुत्र पिंटू यादव को सौर बाजार के जीरो माइल चौक से 11 बोतल प्रतिबंधित कोरेक्स के साथ गिरफ्तार किया गया है। ये जीरो माइल चौक पर पेट्रोल पंप के समीप एक पान के दुकान की आड़ में प्रतिबंधित कोरेक्स का अवैध धंधा करता था जिसे मौके से गिरफ्तार कर लिया गया और उसके विरुद्ध अग्रतर कार्रवाई करते हुए गुरुवार को न्यायिक हिरासत सहरसा भेज दिया गया है।