रिपोर्ट मिथिलेश कुमार, सौर बाजार, सहरसा
सद्भावना क्रिकेट प्रतियोगिता द्वारा आयोजित क्रिकेट मैच में 108 रन से कहरा हुआ पराजित
सौर बाजार के पुरानी हाई स्कूल खेल परिसर में सद्भावना क्रिकेट प्रतियोगिता द्वारा आयोजित क्रिकेट मैच में मगंलवार को कहरा की टीम 108 रन से पराजित हो गया। मधेपुरा की टीम बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर के मैच में 282 रन बनाकर आल आऊट हो गया उसके जवाब में कहरा की टीम मात्र 174 रन बनाकर आल आऊट हो गई। बताया जा रहा है की बुधवार को पतरघट और सौर बाजार के बीच क्रिकेट मैच खेला जाएगा। फिलहाल इस मैच को देखने के लिए प्रतिदिन हजारों की भीड़ जुटी रहती है। वहीं आयोजन समिति के सदस्य ने बताया की विगत 35 वर्षों से सद्भावना क्रिकेट प्रतियोगिता द्वारा प्रत्येक वर्ष इस प्रकार के आयोजन किए जाते हैं जिसमें विजेता टीम को शानदार बंफर पुरस्कार भी दिया जाता है।