रिपोर्ट मिथिलेश कुमार, सौर बाजार, सहरसा
बैजनाथपुर चौक पर एनएच 107 निर्माण कार्य में मंथर गति से दुकानदार को हो रही है परेशानी
सहरसा से पूर्णियां जाने वाली एनएच 107 मुख्य सड़क मार्ग में बैजनाथपुर चौक पर निर्माण कार्य में देरी को लेकर स्थानीय दुकानदारों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इसको लेकर दर्जनों दुकानदारों ने बताया की विगत कई महीनों से बैजनाथपुर चौक पर मुख्य सड़क मार्ग का निर्माण कार्य करवाया जा रहा है जिसमें तेजी नहीं लाने से दुकानदारों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। मुख्य सड़क मार्ग के दोनों तरफ छोटी मोटी दुकान लगाकर सैकड़ों की संख्या में लोग अपना रोजी रोटी चला रहे हैं लेकिन दुकान के सामने सड़क मार्ग निर्माण कार्य को लेकर गढ्ढा खोद दिया गया है जिसे समय पर भरा नहीं जा रहा है जिसको लेकर दुकान पर ग्राहकों का आना बंद हो गया है जिससे दुकानदारों के सामने भुखमरी की स्थिति पैदा हो गई है। बताया जा रहा है की इसको लेकर जिला पदाधिकारी सहरसा द्वारा कई बार सड़क निर्माण कार्य में तेजी लाने का निर्देष भी दिया जा चुका है इसके बाबजूद भी संवेदक के द्वारा सड़क निर्माण कार्य में तेजी नहीं लाया जा रहा है जिससे दुकानदारों में काफी आक्रोश देखा जा रहा है।