100 लीटर देशी शराब के साथ दो व्यक्ति गिरफ्तार, भेजा गया न्यायिक हिरासत सहरसा

रिपोर्ट मिथिलेश कुमार, सौर बाजार, सहरसा

100 लीटर देशी शराब के साथ दो व्यक्ति गिरफ्तार, भेजा गया न्यायिक हिरासत सहरसा

सौर बाजार थाना पुलिस अपनी तत्परता दिखाते हुए दो लोगों को 100 लीटर अवैध देशी शराब के साथ गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत सहरसा भेज दिया है। मामले की जानकारी देते हुए सौर बाजार थानाध्यक्ष अविनाश कुमार ने बताया की थाना क्षेत्र के सहूरिया पुर्वी पंचायत निवासी जोगेन यादव पिता भूपेन यादव एवम साथ में मधेपुरा जिला के घैलाढ थाना क्षेत्र के दिघरा गांव निवासी डोमी यादव के पुत्र नीरज कुमार को गिरफ्तार किया गया है। दोनों के विरुद्ध मामला दर्ज कर मंगलवार को न्यायिक हिरासत सहरसा भेज दिया गया है।