सोनबरसा राज थाना परिसर में आज दिनांक 07 फरवरी 2024 दिन बुधवार को समय 03:00 बजे शान्ति समिति की बैठक होगी आयोजित:- थानाध्यक्ष जयशंकर कुमार

सोनबरसा राज थाना परिसर में आज दिनांक 07 फरवरी 2024 दिन बुधवार को समय 03:00 बजे शान्ति समिति की बैठक होगी आयोजित:- थानाध्यक्ष जयशंकर कुमार

समाचार डेस्क ज्ञानमाला नैशनल टीवी📺 न्यूज़ चैनल

सोनबरसा राज (सहरसा)। सोनबरसा राज थाना परिसर में आज दिनांक 07 फरवरी 2024 दिन बुधवार को समय 03:00 बजे में शान्ति समिति की बैठक नव पद स्थापित थानाध्यक्ष जयशंकर कुमार के अध्यक्षता में आयोजित किया जाएगा।

शान्ति समिति की बैठक सरस्वती पूजा में विधि व्यवस्था को लेकर एवं नव पद स्थापित थानाध्यक्ष जयशंकर कुमार के साथ मिलन समारोह के तहत रखा गया है। 

मालुम हो कि सोनबरसा राज थाना के नव पद स्थापित थानाध्यक्ष जयशंकर कुमार दिनांक 06 फरवरी को अपना पदभार ग्रहण किया है। 
ज्ञात हो कि सोनबरसा राज थाना के नव पद स्थापित थानाध्यक्ष जयशंकर कुमार ने पदभार ग्रहण करने के पश्चात पत्रकारों के साथ एक औपचारिक बैठक में कहा कि मुझे यदि जनता की सहयोग मिला तो अपराध की एक पत्ता भी मैं डोलने नहीं दूंगा। मेरा पहली प्राथमिकता रहेगा अपराध पर नियंत्रण लगाना और गरीबों और कमजोर वर्ग के लोगों को सहयोग तथा सुरक्षा प्रदान करना, उन्होंने बताया कि जिस किसी को कोई समस्या आए वह सीधे तौर पर मुझसे मिलकर सहयोग ले सकते हैं, इसमें कोई भी माध्यम की आवश्यकता नहीं है, उन्हों न्याय मिलेगी।