G.S मैरेज हॉल शोभ में 25 प्रशिक्षुओं को प्रशिक्षण दिया जाएगा

गया बिहार
संवाददाता अशोक शर्मा

G.S मैरेज हॉल शोभ में 25 प्रशिक्षुओं को प्रशिक्षण दिया जाएगा

 32वी वाहिनी सशस्त्र सीमा बल डोभी, गया (बिहार) के कमांडेंट श्री ललित कुमार के दिशा-निर्देशन में नागरिक कल्याण कार्यक्रम के अंतर्गत 30 दिवसीय  बेसिक कंप्यूटर प्रशिक्षण पाठ्यक्रम  का आयोजन दिनांक 29/01/2024 से  G.S मैरिज हॉल शोभ, बाराचट्टी में होना प्रस्तावित है, जिसमें 25 प्रशिक्षुओ का प्रशिक्षण होना है | इस प्रशिक्षण का शुभारम्भ 32वी वाहिनी के द्वितीय कमांड अधिकारी श्री चंद्रजीत महोदय की उपस्थिति में 30 दिवसीय  बेसिक कंप्यूटर प्रशिक्षण पाठ्यक्रम का शुभारम्भ किया गया जिसमें ‘ए’ समवाय SSB के सहायक कमांडेंट श्री आयुष मिश्रा, निरीक्षक सामान्य बिशपाल लाल ,RJD के प्रखंड अध्यक्ष  श्री के०डी यादव जी, बाराचट्टी, गया (बिहार ), रोही पंचायत  के  मुखिया श्री विजय प्रसाद सिन्हा जी, मजदूर किसान विकास संस्थान गोसाई पेसरा के सचिव श्री राम देव प्रसाद जी, बेसिक कंप्यूटर प्रशिक्षण के अध्यापक श्री प्रमोद कुमार आदि मौजूद रहे | सशस्त्र सीमा बल भारत-नेपाल व भारत-भूटान सीमा की ड्यूटी भी करती है | इसके अलावा नागरिकों के कल्याण के लिए भारत सरकार कई कार्यकर्मों का संचालन भी कर रही है | जिसमें बेसिक कंप्यूटर प्रशिक्षण पाठ्यक्रम भी शामिल है | इस प्रशिक्षण का उद्देश्य  ग्रामीण व नक्सल प्रभावित क्षेत्रों  के स्कूली विद्यार्थियों को कंप्यूटर का ज्ञान देना है और  गरीब बच्चों को कंप्यूटर तकनीक से संपन्न करवाना है। ताकि रोजगार से जुड़ सके ग्रामीण इलाकों में बेरोजगार युवक प्रशिक्षण लेकर रोजगार से जुड़ सकते है |