प्रतिनिधि, सौर बाजार
सड़क अतिक्रमणमुक्त करवाने को लेकर मुखिया ने सौर बाजार C O को दिया आवेदन
सौर बाजार प्रखंड क्षेत्र के गम्हरिया पंचायत के मुखिया कुमारी रीना ने सड़क अतिक्रमणमुक्त करवाने को लेकर सौर बाजार अंचलाधिकारी को आवेदन दिया है।लिखित आवेदन में बताया गया है की वार्ड नंबर 6 में जंगल साह के घर से लेकर देवेन्द्र साह के घर तक सड़क पर मिट्टी भराई, सोलिंग कार्य सहित नाला निर्माण कार्य करवाया जाना है जिसका प्रस्ताव ग्राम सभा से भी पारित हो चुका है। यह सड़क अनावद बिहार सरकार का है जिस पर पुर्व में योजना का संचालन किया जा चुका है। इस सड़क मार्ग में कुछ स्थानीय लोगों द्वारा जगह जगह अतिक्रमण कर लिया गया है जिसे ग्रामीण पंच द्वारा भी खाली करने के लिए बता दिया गया है लेकिन ये लोग नहीं मान रहे हैं जिससे सड़क मार्ग पर योजना संचालन करने में काफी बाधा उत्पन्न हो रहा है। आवेदन को लेकर सौर बाजार अंचलाधिकारी अनुपम कुमारी का कहना है की आवेदन मिला है जांच कर कार्रवाई की जाएगी।