प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आदेश अनुसार स्वच्छता अभियान मंदिर में चलाया गया
गया जिला के बाराचट्टी प्रखंड अंतर्गत सरवां पंचायत के सरवां देवी मंदिर बाजार में भारतीय जनता पार्टी के प्रखंड अध्यक्ष अमन सिंह उर्फ विक्की सिंह के अध्यक्षता में मोदी जी के अवाहन पर पंचायत के सभी मंदिरों में स्वच्छता अभियान चलाया गया। जिसमें सरवां बाजार में स्थित मां देवी मंदिर एवं बाबा भैरव जी के मंदिर किस साफ सफाई अभियान के तहत मंदिर का मुख्य द्वार से लेकर बाहर तक सफाई किया गया। स्वच्छता अभियान में सरवां पंचायत के मुखिया पति संजय प्रसाद, दीपक कुमार दांगी, रविन्द्र प्रसाद, जनार्दन बाबा, सोमनाथ प्रसाद,आशीश कुमार,विनय कुमार गुप्ता, रामरतन कुमार, राजकुमार मिस्त्री, जितेन्द्र कुमार,अजय कुमार चंद्रवंशी, शशि कुमार, गुड्डू कुमार, उज्वल कुमार, आदि सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।