सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं का शिक्षा संवाद कार्यक्रम के माध्यम से दी गई जानकारी

रिपोर्ट मिथिलेश कुमार सहरसा

सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं का शिक्षा संवाद कार्यक्रम के माध्यम से दी गई जानकारी

 जिलाधिकारी सहरसा श्री वैभव चौधरी भा0प्र0से0  की अध्यक्षता में उत्क्रमित उच्च माध्यमिक विद्यालय,रायपुरा भोरहा,सिमरी बख्तियारपुर, में शिक्षा के क्षेत्र में क्रियान्वित विभिन्न लोक कल्याणकारी कार्यक्रमों/योजनाओं के संबंध में छात्र-छात्राओं एवं उनके अभिभावकों/आमजनों को जानकारी उपलब्ध कराने एवं उनकी प्रतिक्रिया प्राप्त करने हेतु ‘‘शिक्षा संवाद’’ का कार्यक्रम आयोजित किया गया। 
मौके पर उपस्थित जिला शिक्षा पदाधिकारी ने कार्यक्रम आयोजन के उद्देश्य की जानकारी दी।उन्होंने बताया कि बिहार सरकार शिक्षा विभाग के माध्यम से हर बच्चे के क्षमता को निखारना चाहती है और इसलिए विभिन्न प्रकार की योजनाएं चलाई जा रही है।जिला पदाधिकारी ने बताया  कि बिहार सरकार महिलाओं को आरक्षण देकर न केवल आर्थिक स्थिति सुधार रही है वल्कि महिला सशक्तिकरण भी कर रही है।कन्याओं के जन्म से कन्या उत्थान कार्यक्रम के तहत लाभान्वित कर नौकरी में तथा पंचायती राज में आरक्षण देकर उन्हें हर स्तर पर सशक्त बनाया जा रहा है। इन सभी योजनाओं का परिणाम है कि अब विद्यालयों में कन्याओं का ड्राप आउट काफी कम हो गया है तथा बढ़ी साक्षरता ने प्रजनन दर को भी कम करने में सहायक हुआ है।जिलापदाधिकारी ने अपने संबोधन के पश्चात वृक्षारोपण का कार्य किया।