गया संवाददाता अशोक शर्मा
सिविक एक्शन प्रोग्राम के तहत क्रिकेट टूर्नामेंट का फाइनल मैच आयोजित
इमामगंज। सीआरपीएफ 159 कमांडेंट कुमार मयंक के निर्देश पर नक्सल प्रभावित इलाका इमामगंज प्रखंड क्षेत्र लोकना गांव स्थित मनजीत फिजिकल अकादमी के ग्राउंड पर सिविक एक्शन प्रोग्राम के तहत क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन किया गया। वहीं इस संबंध में सीआरपीएफ के द्वितीय कमान अधिकारी लोकेश कुमार ने बताया कि सिविक एक्शन प्रोग्राम के तहत क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन किया गया है। जिसमें आठ टीमों ने भाग लिया था। जिसका लीग मैच और सेमीफाइनल मैच करने के बाद फाइनल में पीसीसी पसेवा और आइसीसी इमामगंज के क्रिकेट टीमों ने जगह बनाई। इन दोनों टीमों के बीच बुधवार को फाइनल मैच खेला गया। जिसमें दोनों के बीच मुकाबला की टक्कर हुई। जिसमें पीसीसी पसेवा की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 14 ओवर दो गेंद में 10 विकेट खो कर 106 रन बनाया। लक्ष्य का पीछा करते हुए आइसीसी की टीम ने 15 ओवर में 9 विकेट खोकर 98 रन पर ही सिमट रह गई। इस तरह से पीसीसी पसेवा की टीम विजय घोषित हुआ। वहीं विजेता और उपविजेता टीमों को शील्ड, मेडल ट्रैक सूट दिया गया। उन्होंने बताया कि क्रिकेट टूर्नामेंट का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्र के नौजवानों को खेल के क्षेत्र में बढ़ावा देना सुरक्षा बलों और आम जनता के बीच के फसलों को कम कर मधुर संबंध विकसित करना और ग्रामीणों के बीच सामान्य को स्थापित करना है उन्होंने कहा कि नक्सल समस्या के कारण वर्षों से या क्षेत्र उपेक्षित रहा है। नक्सलियों के खौफ और दशक के कारण इस क्षेत्र में स्थानीय लोगों में भय एवं डर का माहौल था। परंतु सीआरपीएफ कैंप लगने के बाद क्षेत्र में विकास संबंधित कार्यों में तेजी आई है। इस मौके पर द्वितीय कमान अधिकारी लोकेश कुमार, इमामगंज सीआरपीएफ कैंप के कंपनी कमांडेंट राज अभिषेक द्विवेदी, छकरबंधा पंचायत के मुखिया श्याम सुंदर प्रसाद सहित क्रिकेट प्रेमी उपस्थित थे।