ड्यूटी के दौरान एएसआई की मौत, परिवार में मचा कोहराम

रिपोर्ट मिथिलेश कुमार, सौर बाजार, सहरसा

ड्यूटी के दौरान एएसआई की मौत, परिवार में मचा कोहराम

सहरसा जिले के सौर बाजार थाना क्षेत्र के रामपुर पंचायत वार्ड नंबर 15 निवासी राजकुमार यादव के 44 वर्षीय पुत्र एएसआई मनोज कुमार निधन ड्यूटी के दौरान रोहतास जिले के डेहरी ऑन सोन में हो गया। निधन की जानकारी मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया और पुरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। निधन को लेकर मृतक के परिजन ने बताया की शुक्रवार को फोन पर सुचना मिली की एएसआई मनोज कुमार का निधन हो गया है जिसके बाद हम लोग वहां पहुंचे तो मृतक का शव मुझे सौंप दिया गया और पुलिस वाहन में जवान के साथ हम लोग निजी गांव रामपुर पहुंचे जहां पुलिस जवान द्वारा मृतक एएसआई मनोज कुमार को सलामी दी गई। घटना को लेकर बताया जा रहा है की शुक्रवार के सुबह में कई पुलिस जवान के साथ एएसआई मनोज कुमार भी शामिल होकर पैरेड कर रहे थे इसी दौरान वे गिरकर बेहोश हो गए जिसकी सूचना पुलिस के वरीय पदाधिकारी को दी गई फिर बगल के अस्पताल में भर्ती करवाया गया जहां ईलाज के दौरान उनका मौत हो गया। बताया जा रहा है की मृतक एएसआई मनोज कुमार की भर्ती जुलाई 2008 में बिहार पुलिस में हुआ था जिसका कुछ दिन पहले एएसआई पद पर प्रोन्नति दिया गया था। वे अपने पीछे माता पिता और एक 19 वर्षीय पुत्र और एक 17 वर्षीय पुत्री सहित पत्नी को छोड़ गए जिसका रो रो कर बुरा हाल है। निधन की ख़बर पाकर पुर्व मुखिया बिरेंद्र यादव, पुर्व सरपंच सदानंद यादव, नागेश्वर यादव, प्रभात कुमार प्रभाकर, महानन्द यादव, अमलेश यादव सहित दर्जनों लोगों ने गहरा दुख प्रकट करते हुए मृतक के परिजन को उचित मुवावजा देने की मांग किया है।