रिपोर्ट मिथिलेश कुमार, सहरसा
सहरसा जिला पदाधिकारी द्वारा झंडोतोलन कर झंडे को दिया गया सलामी
ज़िलाधिकारी श्री वैभव चौधरी आई0ए0एस0 के द्वारा गणतंत्र दिवस-2024 मुख्य समारोह स्थल सहरसा स्टेडियम सहरसा एवं समाहरणालय में झंडोतोलन किया गया |मुख्य समारोह स्थल सहरसा स्टेडियम सहरसा में परेड की सलामी ली। साथ ही जिलाधिकारी के द्वारा संबोधन दिया गया | जिलाधिकारी महोदय ने अपने संबोधन में अनुसूचित जाति एवं जनजाति उत्थान अत्याचार अधिनियम 1989, मुख्यमंत्री अनुसूचित जाति छात्रावास योजना, शिक्षा के क्षेत्र में बढ़ता बिहार,मिशन दक्ष, बिहार स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना, जल जीवन हरियाली, अल्पसंख्यक कल्याण योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण, अभियान बसेरा-ll, जीविका दीदीयां एवं महिला सशक्तिकरण योजना, सतत
जीवकोपार्जन योजना, शराबबंदी एवं नशा मुक्ति अभियान, मनरेगा योजना, लोहिया स्वच्छ बिहार अभियान,सहकारिता अंतर्गत, बिहार फसल सहायता योजना, कृषि विभाग,कृषि यंत्रीकरण योजना, प्रधानमंत्री किसान सम्मन निधि योजना, स्वास्थ्य विभाग अंतर्गत जननी बाल सुरक्षा योजना, बाल हृदय योजना, मुक बाधिर योजना, प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान, पूर्ण प्रतिरक्षण कार्यक्रम,परिवार नियोजन कार्यक्रम,कुष्ठ कल्याण योजना, कबीर अंत्येष्टि,सबल योजना,वस्त्र वितरण योजना मुख्यमंत्री भिक्षावृत्ति निवारण योजना,मुख्यमंत्री प्रखंड परिवहन योजना,परिवहन विभाग,अक्षर आंचल योजना के बारे में विस्तृत जानकारी एवं उपलब्धिया बताया गया| साथ ही 75 वें गणतंत्र दिवस के गौरव शाली अवसर पर हार्दिक शुभकामना दिये | मुख्य समारोह स्थल में शिक्षा विभाग,सामाजिक सुरक्षा कोषांग,icds, लोहिया स्वच्छ बिहार अभियान,स्वास्थ विभाग ,मद्य निषेध, जिला ग्रामीण विकास अभिकरण ,जिला सुचना एवं जनसंपर्क कार्यालय द्वारा झांकी निकाली गयी | पुलिस बल,बी एम पी,डी ए पी पुरुष व महिला,बिहार होमगार्ड,श्वान दस्ता, एन सी सी , ,स्काउट एंड गाइड तथा अग्निशमन दस्ता के द्वारा परेड व सलामी का कार्य का किया गया | झांकी में स्वास्थ विभाग प्रथम शिक्षा विभाग द्वितीय एवं जिला ग्रामीण विकास अभिकरण को तृतीय , परेड में बी एम पी प्रथम ,डी ए पी द्वितीय , एन सी सी महिला को तृतीय पुरस्कार ज़िलाधिकारी द्वारा सील्ड एवं प्रमाणपत्र दिया गया |