रिपोर्ट मिथिलेश कुमार, सहरसा
जिला पदाधिकारी सहरसा ने किया विडियो कांफ्रेंसिंग आयोजित
जिलाधिकारी सहरसा श्री वैभव चौधरी, आई०ए०एस० के द्वारा वीडियोकॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से भूमि अधियाचना से संबंधित समीक्षात्मक वैठक की गयी। सभी अंचलों से अंचलाधिकारी/राजस्व पदाधिकारी भी वीडियोकॉन्फ्रेंसिंग से जुड़े। वैठक में पॉलीटेक्निक महाविद्यालय व अभियंत्रण महाविद्यालय के प्राचार्य ने भूमि की आवश्यकता बतायी।पॉलीटेक्निक महाविद्यालय के लिए कम से कम 10 एकड़ तथा अभियंत्रण महाविद्यालय के लिए 15 एकड़ जमीन की जरूरत बतायी गयी।अल्पसंख्यक आवासीय विद्यालय के लिए 4 एकड़ जमीन तथा अल्पसंख्यक बालिका छत्रावास हेतु 40 डिसमिल जमीन की आवश्यकता बतायी गयी। ज्यूडिशियल स्टाफ़ क्वार्टर हेतु कहरा में जमीन उपलब्ध कराने के निदेश दिए गए।पंचायत सरकार भवन हेतु भू-उपलब्धता की जानकारी सभी अंचलों से ली गयी। जिला पंचायत राज पदाधिकारी ने बताया कि अब विभागीय नियमानुसार 100*130 फ़ीट जमीन की जरूरत पंचायत सरकार भवन हेतु चाहिए।नवहट्टा के केदली और शाहपुर में जमीन की उपलब्धता के प्रस्ताव अंचलाधिकारी से मांगे गए। वकुनिया में प्रस्ताव पूर्व में ही स्वीकृत हो गया है। महिषी के तेलवा पश्चमी, महीसरो एवं वीरगांव के बारे में बताया गया कि प्रस्ताव भेज रहे हैं।इसी प्रकार घोंघेपुर, तेलवा पूर्वी,राजनपुर,महिषी दक्षिणी,बधवा तथा मनोवर हेतु प्रस्ताव भेजे गए हैं। तेलहर के प्रस्ताव पर आपत्ति बतायी गयी जिसे पुनः भेजने के आदेश दिए गए। सिमरी बख्तियारपुर के चकभारो,सिकानाबाद उत्तर,महखा, धर्मपुरा से प्रस्ताव भेज दिया गया है। भोक्सान में जमीन के प्रस्ताव मानक के अनुकूल नहीं बताया गया। सरोजा और पहाड़पुर के बारे में बताया गया कि आज भेज देंगे। जिला पंचायत राज पदाधिकारी ने बताया कि कुल 135 पंचायत सरकार भवन बनना है जिसमें 23 का प्रस्ताव प्राप्त नहीं है और 30 का अभिलेख अभी तक प्राप्त नहीं है। बुडको के लिए कहरा तथा पशु चिकित्सालय हेतु महिषी से प्रस्ताव भेज देने की बात अंचलाधिकारी ने बताया। विद्युत विभाग के पावर सब स्टेशन हेतु महिषी तथा बिहरा(सत्तरकटैया) से अभी जमीन प्राप्त नहीं हुआ है। जिलाधिकारी ने सभी अंचलाधिकारी व राजस्व पदाधिकारी को शख्त निदेश दिया कि कि स्टेडियम, स्कूल तथा हेल्थ वेलनेस सेंटर हेतु भूमि प्रस्ताव जल्द भेजें।