सोनबरसा राज पंचायत समिति सदस्यों के द्वारा की गई विकास कार्यों की जांच की मांग फिर गरमाया

सोनबरसा राज पंचायत समिति सदस्यों के द्वारा की गई विकास कार्यों की जांच की मांग फिर गरमाया

शपथपत्र के साथ आवेदन पत्र देकर किया गया है जांच की मांग

ग्रामीण विकास विभाग सचिव पटना, बिहार, संयुक्त सचिव सह मुख्य सतर्कता अधिकारी पटना, कोशी प्रमण्डल आयुक्त सहरसा और जिला पदाधिकारी सहरसा को दिया गया है आवेदन पत्र

प्रखण्ड के सहसौल निवासी अकंज कुमार सिंह ने आवेदन पत्र देकर किया है जांच की मांग

सोनबरसा राज (सहरसा) (आससे) । सोनबरसा राज प्रखण्ड अन्तर्गत सरकारी योजनाओं से की गई पंचायत स्तर पर विकास कार्यों की निर्माण पंचायत समिति सदस्यों के मद से षष्टम वित्त एवं 15 वीं आयोग की राशि से प्रखण्ड क्षेत्र के 19 पंचायतों में वर्ष 2021-2022 एवं 2022-2023 में की गई सभी योजनाओं की गुणवत्ता विहीन कार्यो की जांच करने की मांग सहसौल पंचायत निवासी अकंज कुमार सिंह ने शपथ पत्र के साथ आवेदन पत्र ग्रामीण विकास विभाग सचिव पटना, बिहार, संयुक्त सचिव सह मुख्य सतर्कता अधिकारी पटना, कोशी प्रमण्डल आयुक्त सहरसा और जिला पदाधिकारी सहरसा को देकर किया है। 
मालुम हो कि आवेदन पत्र में आवेदक सहसौल पंचायत निवासी अकंज कुमार सिंह ने लिखा है कि मेरे सोनबरसा राज प्रखण्ड अन्तर्गत 19 पंचायतों में पंचायत स्तर पर पंचायत समिति सदस्यों के मद से षष्टम वित्त एवं 15 वीं आयोग की राशि से वर्ष 2021-2022 एवं वर्ष 2022-2023 में की गई सभी योजनाओं में कड़ोरों की राशि की खुलेआम धांधली हुई है तथा उक्त धांधली में प्रखण्ड प्रमुख रंजू देवी एवं योजनाओं के अभिकर्ताओं एवं स्थानीय विभाग के पदाधिकारी की मिली भगत से गुणवत्ता विहीन कार्य किया गया है। जिसकी जांच समाजिक एवं जनहित में आवश्यक है। अतः श्रीमान से निवेदन है कि उपर्युक्त विषयान्तर्गत पंचायत स्तर पर की गई विकास कार्य व निर्माण कार्य की गुणवत्ता की जांच अपने अपने स्तर से स्वतंत्र ईकाई से करवाने का आदेश दिया जाए ताकि आम लोगों का कल्याण हो सके। 
ज्ञात हो कि श्री सिंह ने कहा कि स्थानीय स्तर पर जहाँ भी आवेदन पत्र जांच हेतु दिया आवेदन पत्र पर किसी भी पदाधिकारी ने कार्रवाई नहीं किया है। पंचायत स्तर पर जहाँ भी विकास की कार्य हुआ है वह समय से पूर्व ही ध्वस्त हो गया है। फलस्वरूप कड़ोरों रुपये पानी में चला गया है।