हर घर नल जल योजना का लोगों को नहीं मिल रहा है लाभ, पानी के लिए जनता है मुहताज

रिपोर्ट मिथिलेश कुमार सौर बाजार, सहरसा

हर घर नल जल योजना का लोगों को नहीं मिल रहा है लाभ, पानी के लिए जनता है मुहताज

लाखों रुपए खर्च कर योजना को पूर्ण करने के बाद भी जनता को नहीं मिल रही है नल जल योजना का लाभ

बिहार सरकार द्वारा चलाई जा रही कल्याणकारी योजना हर घर नल जल योजना का लाभ लोगों को सही से नहीं मिल रहा है। लगभग ये बातें बहुत हद तक सिद्ध हो चुका है। इसी के अगली कड़ी में ख़बर है सहरसा जिले के सौर बाजार प्रखंड क्षेत्र के तीरी पंचायत अंतर्गत वार्ड नंबर 14 बराही गांव से जहां विगत कई महीनों से लोगों को इसका समुचित लाभ नहीं मिल पाता है। इस्को लेकर स्थानीय लोगों ने बताया की शुरु शुरु में पानी मिलता था लेकिन पीने के लायक नहीं था जिसको लेकर कई बार स्थानीय प्रशासन और विभाग को भी अवगत करवाया गया था लेकिन किसी प्रकार की जांच नहीं की गई और अब विगत कई महीनों से पानी का सप्लाई बंद रहने से स्थानीय लोगों को इसका लाभ नहीं मिल पाता है जिसको लेकर विभाग द्वारा न तो कोई जांच की जा रही है और न ही इसको चलाया जा रहा है। ऐसे में सरकार द्वारा चलाई जा रही हर घर नल जल योजना केवल दिखावा बन कर रह गया है।