गया कॉलेज गया में राष्ट्रीय सेवा योजना विशेष शिविर का शुभारंभ हूआ

गया
संवाददाता अशोक शर्मा

गया कॉलेज गया में राष्ट्रीय सेवा योजना विशेष शिविर का शुभारंभ हूआ


आज राष्ट्रीय सेवा योजना गया कॉलेज गया के द्वारा सात दिवसीय विशेष शिविर का विधिवत किया गया शुभारंभ जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में बिहार-झारखंड के क्षेत्रीय निदेशक डॉ गिरधर उपाध्याय जी , विशेष अतिथि के रूप में नगर पुलिस अधीक्षक श्री हिमांशु कुमार जी,राष्ट्रीय सेवा योजना समन्वयक मगध विश्विद्यालय प्रो (डॉ ) ब्रजेश कुमार राय जी, राष्ट्रीय सेवा योजना समन्वयक टी एम बी यू डॉ राहुल कुमार,राष्ट्रीय सेवा योजना पटना युवा प्रभार कुनाल कुमार,गया कॉलेज गया प्रधानाचार्य प्रो (डॉ) सतीश सिंह चंद्रा, राष्ट्रीय सेवा योजना मिर्जा ग़ालिब कॉलेज के कार्यक्रम पदाधिकारी सरफराज खान और राष्ट्रीय सेवा योजना गया कॉलेज गया के कार्यक्रम पदाधिकारी डॉ राजेश मिश्रा जी की गरिमामय उपस्थिति रही वहीँ  एन एस एस समन्वयक मगध विश्वविद्यालय प्रो (डॉ) ब्रजेश कुमार राय जी ने बताया कि  सामुदायिक सेवा और सामाजिक गतिविधियों में स्वयंसेवकों को शामिल करने के लिए राष्ट्रीय सेवा योजना  द्वारा आमतौर पर  विशेष शिविर आयोजित किए जाते हैं। ये शिविर स्थानीय आवश्यकताओं को संबोधित करने, सामाजिक जिम्मेदारी को बढ़ावा देने और स्वयंसेवकों  के बीच समाज से जुड़ाव की भावना को बढ़ावा देने पर ध्यान केंद्रित करते हैं। और समाज सेवा के लिए प्रेरित करते हैं वहीँ समारोह की अध्यक्षता कर रहे प्रधानाचार्य प्रो (डॉ) सतीश सिंह चंद्रा जी ने बताया कि हम सब जब 2047 तक विकसित भारत की परिकल्पना करते हैं तो इसमें युवाओं की अहम भूमिका होगी इसलिए यह राष्ट्रीय सेवा योजना विशेष शिविर सभी स्वयंसेवको के बीच ऊर्जा भरने का काम करेगी और समाजसेवा के लिए युवाओं को प्रेरित करेगी और राष्ट्रीय सेवा योजना विशेष शिविर के संयोजक कार्यक्रम पदाधिकारी डॉ राजेश मिश्रा ने बताया कि हम सभी स्वयंसेवको के सहायता से इस विशेष शिविर में समाज में  जागरूकता कैसे लाया जाए ताकि समाज शिक्षित हो ,बीमारियों से दूर रहे,और लोगों के स्किल विकास कैसे किया जाए इसपे गतिविधि रहेगी इस मौके पर उपस्थित रहे स्वयंसेवक राष्ट्रपति अवार्ड से सम्मानित विशाल राज ,आरव हर्ष कुमार, आर्यन कुमार, सावन अभिषेक,अभिजीत कुमार, कुंदन कुमार, रोहित रंजन, इश्तियाक ट्विंकल , रौशनी कुमारी, तन्नु कुमारी ,दिव्या भारती ,रितिका कुमारी के साथ सैंकड़ों स्वंसेवक  उपस्थित रहें ।