रिपोर्ट मिथिलेश कुमार सहरसा
इंटरमीडिएट परीक्षा के सफल संचालन हेतु जिला पदाधिकारी ने वरीय पदाधिकारी के साथ किया बैठक आयोजित
इंटरमीडिएट वार्षिक सैद्धांतिक परीक्षा,2024 को कदाचार मुक्त एवं शांतिपूर्वक संचालन कराने हेतु सभी केन्द्राधीक्षक,सभी दण्डाधिकारी एवं पुलिस पदाधिकारी के साथ विकास भवन,सहरसा में जिलाधिकारी श्री वैभव चौधरी आई०ए०एस० एवं पुलिस अधीक्षक की अध्यक्षता में बैठक आयोजित किया गया। इंटरमीडिएट वार्षिक सैद्धांतिक परीक्षा, 2024,दिनांक 01.02.2024 से प्रारंभ होकर दिनांक 12.02.2024 तक सहरसा,सदर अनुमंडल के 19 एवं सिमरी बख्तियारपुर अनुमंडल के 03,कुल-22 परीक्षा केंद्रों पर परीक्षा संचालित होनी है। यह परीक्षा प्रथम पाली में 9ः30 बजे पूर्वाहन से 12ः45 बजे अपराहन तक तथा द्वितीय पाली में 2ः00 बजे अपराहन से 5ः15 अपराहन तक होनी है। परीक्षा को सर्वथा कदाचार मुक्त एवं शांति पूर्वक संचालन करने के उद्देश्य से प्रशासनिक व्यवस्था की गई है। सभी परीक्षा केंद्र पर दंडाधिकारी एवं पुलिस पदाधिकारी की प्रतिनियुक्ति की गई है, शांतिपूर्ण एवं कदाचार मुक्त परीक्षा संचालित कराना प्रतिनियुक्त दंडाधिकारी एवं पुलिस पदाधिकारी का कर्तव्य होगा। परीक्षा तिथि को केंद्र पर प्रतिनियुक्त दंडाधिकारी की सहमति से केंद्र अधीक्षक यह सुनिश्चित करेंगे कि कौन वीक्षक किस कमरे में प्रति नियोजित होंगे ? किसी भी परिस्थिति में गैर शिक्षक एवं अन्य किसी कर्मचारी को वीक्षण कार्य में नहीं लगाया जाएगा। शिक्षकेतर कर्मचारी के मामले में अगल- बगल के महाविद्यालय/ विद्यालय से ही शिक्षकेतर कर्मचारी को नियुक्त किए जाएं, किसी भी परिस्थिति में बाहरी व्यक्तियों को नियुक्त नहीं किया जाएगा ताकि परीक्षा की पवित्रता प्रभावित न हो सके। यदि किसी केंद्र पर सामूहिक नकल होते पाया जाएगा तो संबंधित केंद्र अधीक्षक और वीक्षक विशेष रूप से जिम्मेदार माने जाएंगे। परीक्षा प्रारंभ होने से 30 मिनट पूर्व गेट खोला जाएगा तथा गेट पर ही प्रतिनियुक्त दंडाधिकारी एवं पुलिस पदाधिकारी छात्र एवं शिक्षकों की पूर्व जांच कर तथा उचित पहचान पर ही परीक्षा केंद्र परिसर में प्रवेश की अनुमति देंगे। किसी भी परिस्थिति में अन्य किसी व्यक्ति को जो परीक्षा कार्य हेतु अधिकृत नहीं है, परीक्षा केंद्र परिसर में प्रवेश की अनुमति नहीं दी जाएगी। परीक्षा कक्ष में कोई भी परीक्षार्थी एवं वीक्षक मोबाइल फोन लेकर नहीं जाएंगे, इसका अनुपालन दृढ़ता से सुनिश्चित किया जाएगा। प्रत्येक परीक्षा केंद्र के परीक्षा कक्ष में किसी प्रकार के इलेक्ट्रॉनिक उपकरण यथा- मोबाइल, ब्लूटूथ आदि रखने की अनुमति नहीं दी जाएगी। परीक्षा प्रारंभ होने से पूर्व परीक्षा केंद्र के बाहर निरोधात्मक सूचना लगाई जाए कि कोई भी परीक्षार्थी नकल करने वाले उपकरण के साथ परीक्षा केंद्र के भीतर प्रवेश न करें। परीक्षा केंद्र परिसर में परीक्षा अवधि में मीडिया कर्मी का प्रवेश पूर्णतः वर्जित रहेगा। केंद्राअधीक्षक/प्रतिनियुक्त दंडाधिकारी सुनिश्चित करेंगे कि इंटरमीडिएट वार्षिक परीक्षा,2024 में सम्मिलित होने वाले सभी परीक्षार्थियों के लिए जूता-मौजा पहन कर परीक्षा केंद्र में प्रवेश की अनुमति नहीं है। सभी केंद्र अधीक्षक कि यह जिम्मेदारी होगी कि वे छात्राओं की फ्रिस्किंग हेतु परीक्षा केंद्र पर प्रवेश द्वार के बगल में एक कंपार्टमेंट बनाएंगे,जिसमें बाल विकास परियोजना पदाधिकारी या महिला पर्यवेक्षक द्वारा छात्राओं का फ्रिस्किंग किया जाएगा। छात्राओं की फ्रिस्किंग महिला द्वारा ही किया जाएगा, किसी भी परिस्थिति में फ्रिस्किंग खुले में नहीं किया जाएगा। प्रत्येक परीक्षा केंद्र पर एक एक वरीय स्टैटिक दंडाधिकारी की प्रतिनियुक्ति की गई है।जिला स्कूल सहरसा/6101,जिला गल्र्स स्कूल सहरसा/6102,अनुग्रह नारायण सिंह स्मारक उच्च विद्यालय सहरसा/6103, रमेश झा महिला कॉलेज सहरसा/6104, मनोहर उच्च विद्यालय सहरसा/6105,रूपवती कन्या उच्च विद्यालय सहरसा/6106, आर.एम. मिश्रा एम लॉ कॉलेज सहरसा/6107,एम.एल.टी कॉलेज सहरसा/6108, पी.जी सेंटर सहरसा/6109, आरएम कॉलेज सहरसा/6110,इवनिंग कॉलेज सहरसा/6111, बी.एस.इंटर कॉलेज सिमराहा सहरसा/6112,एस.एन.एस.आर.के.एस. कॉलेज सहरसा/6113, प्रेमलता अमरेंद्र मिश्र इंटर कॉलेज सहरसा/6114,परीक्षा भवन-सह-क्षेत्रीय कार्यालय,सहरसा/प्रथम तल 6115,द्वितीय तल/6116,तृतीय तल 6117,चतुर्थ तल/6118,मनोहर उच्च विद्यालय बैजनाथपुर सहरसा/6119,इसी तरह सिमरी बख्तियारपुर अनुमंडल में प्रोजेक्ट गर्ल्स हाई स्कूल सिमरी बख्तियारपुर/6120,डीसी इंटर कॉलेज सिमरी बख्तियारपुर/6121,हाई स्कूल सिमरी बख्तियारपुर/6122, बनाया गया है। परीक्षा केन्द्र से 200 गज की दूरी में रहने/घूमने/भीड़ इकट्ठा होने की अनुमति नहीं दी जाएगी, धारा 144 लागू रहेगा। परीक्षा केंद्र के आसपास फोटोस्टेट की दुकानें बंद रहेगी।