सहरसा विधान सभा के भावी प्रत्याशी देवानंद यादव ने मृतक के परिजन से मिलकर दिया संतावना

रिपोर्ट मिथिलेश कुमार, सौर बाजार, सहरसा

सहरसा विधान सभा के भावी प्रत्याशी देवानंद यादव ने मृतक के परिजन से मिलकर दिया संतावना 

सौर बाजार प्रखंड क्षेत्र के रोता खेम पंचायत के भादा गांव निवासी मोहम्मद सहबुद आलम के आकस्मिक निधन से उनके परिवार में कोहराम मच गया। निधन की जानकारी मिलते ही रोता पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि सह सहरसा विधान सभा के भावी प्रत्याशी देवानंद यादव मृतक के घर पहुंच कर उनके परिजन से मिलकर गहरी शोक संवेदना व्यक्त कर बताया की उनके अचानक निधन से दिल को गहरा चोट पहुंचा है। समाज में उनके द्वारा किए गए कार्यों को भुलाया नही जा सकता है। मौके पर पंचायत के दर्जनों लोग मौजुद थे।