शिक्षक के असामयिक निधन से क्षेत्र में शोक की लहर

प्रतिनिधि, सौर बाजार

शिक्षक के असामयिक निधन से क्षेत्र में शोक की लहर

सौर बाजार प्रखंड क्षेत्र के चंदौर पुर्वी पंचायत के वार्ड नंबर तीन निवासी 42 वर्षीय शिक्षक राजीव रंजन का लंबी बीमारी के बाद ईलाज के दौरान निधन हो गया जिसका अन्तिम संस्कार हिन्दू रीति रिवाज के अनुसार गुरुवार को कर दिया गया, जहां शव यात्रा में सैकड़ों की संख्या में शामिल होकर लोग नम आंखों से अन्तिम विदाई किया। निधन को लेकर मृतक के चचेरे भाई चंदौर पुर्वी पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि संतोष कुमार ने जानकारी देते हुए बताया की वे लंबे समय से बीमार चल रहे थे जिसका ईलाज चल रहा था। वे मेरे चचेरे भाई ही नहीं बल्कि मेरे अभिभावक के समान थे जो हमेशा मेरे मार्गदर्शक बने रहे। वे शिक्षक बनने से पहले धार्मिक कार्य में रुचि रखते थे जिससे वे एक अच्छे गायक के रुप में भी जाने जाते थे। वे फिलहाल मधेपुरा जिला के उदा किशुनगंज प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी कार्यालय में बीआरपी पद पर कार्यरत थे। उनके अचानक निधन से परिवार सहित पूरे क्षेत्र में गम का माहोल व्याप्त है क्योंकि वे मिलनसार होने के साथ साथ सामाजिक कार्य में हमेशा बढ़ चढ़कर हिस्सा लेते थे। बताया जा रहा है की वे अपने पीछे एक लड़का और एक लड़की छोड़ गए हैं जो एक बेबस मां के साथ अपना जिंदगी बिताएंगे। उनके निधन पर पुर्व सांसद सूर्यनारायण यादव, मधेपुरा लोक सभा सांसद दिनेश चन्द्र यादव, मुखिया मीरा कुमारी, जदयू नेता अमर यादव, रामशंकर कुमार यादव, चुनचुन यदुवंशी, सरपंच प्रतिनिधि तारानंद विश्वास, पंचायत समिति सदस्या प्रतिनिधि सुनील शर्मा, पैक्स अध्यक्ष शिवनंदन यादव, अजीत कुमार अनुज, राजद प्रखंड अध्यक्ष सतीश शाह सहित दर्जनों लोगों ने शोक संवेदना व्यक्त करते हुए बताया की उनके अचानक निधन से दिल बहुत मर्माहत है साथ ही शिक्षा जगत में भी एक योग्य शिक्षक की कमी हुई है जिसकी भरपाई नहीं की जा सकती है।