विद्यालय परिसर से बारह बोतल विदेशी शराब के साथ रात्रि प्रहरी हुआ गिरफ्तार

विद्यालय परिसर से बारह बोतल विदेशी शराब के साथ रात्रि प्रहरी हुआ गिरफ्तार

रात्रि प्रहरी के रुम में शराब की खेप रख शराब कारोबारी करते थे शराब की बिक्री

रात्रि प्रहरी के द्वारा किया गया खुलासा से बीडीओ और पुलिस भी हो गया हैरान

विद्यालय के एच एम पर भी उठ रही है अंगुली

रात्रि प्रहरी, एच एम और शराब कारोबारी के मिली भगत से हो रही थी शराब की बिक्री

समाचार डेस्क

सोनबरसा राज (सहरसा) । सोनबरसा राज प्रखण्ड के शाहपुर बाजार स्थित मध्य विद्यालय में सोनबरसा राज प्रखण्ड के  बीडीओ अरविन्द कुमार और सोनबरसा राज थाना पुलिस👮 के द्वारा गुप्त सूचना पर की गई छापामारी में 12 बोतल अंग्रेजी शराब के साथ रात्रि प्रहरी को गिरफ्तार किया गया। बताया जाता है कि रात्रि प्रहरी के भवन में शराब की खेप रख कर कारोबारी शराब बिक्री का काम किया करता था। सोनबरसा राज थाना पुलिस ने रात्रि प्रहरी पर मामला दर्ज करते हुए रात्रि प्रहरी को न्यायायिक हिरासत में सहरसा भेज दी है और अनुसंधान में जुट गयी है। 
मालुम हो कि उक्त घटना दिनांक 09/01/2024 की है। कहा जाता है कि गुप्त सूचना के आधार पर दिनांक 09/01/2024 को सोनबरसा राज प्रखण्ड के प्रखण्ड विकास पदाधिकारी अरविन्द कुमार के नेतृत्व में सोनबरसा राज थाना के पुलिस अवर निरीक्षक मनोज कुमार सिंह के साथ थाना रिजर्व गार्ड के द्वारा ग्राम शाहपुर बाजार स्थित मध्य विद्यालय शाहपुर के परिसर भवन से 04 लीटर 500 मिलीग्राम (Royal Stage) की 12 बोतल विदेशी शराब के साथ रात्रि प्रहरी उपेन्द्र यादव पिता स्वर्गीय कमलेश्वर यादव ग्राम शाहपुर, थाना सोनबरसा राज, जिला सहरसा को गिरफ्तार कर सोनबरसा राज थाना काण्ड संख्या 05/2024 दिनांक 09/01/2024 धारा 30(a) बिहार मद्यनिषेध उत्पाद अधिनियम -2022 दर्ज कर प्राथमिक अभियुक्त रात्रि प्रहरी को माननीय न्यायालय सहरसा में उपस्थापन हेतु भेज दिया गया है। उक्त जानकारी एक प्रश्न के उत्तर में सोनबरसा राज थानाध्यक्ष राजेश कुमार ने पत्रकारों को दिया। 
सनद रहे कि शराब बंदी कानून को ताख पर रख विद्यालय परिसर से शराब बिक्री की धंधा मामले में कार्रवाई के बावजूद शिक्षा विभाग के द्वारा विद्यालय के एच एम पर कार्रवाई होना तो दूर की बात है एक नोटीस तक जारी नहीं होने को लेकर जनता में विभिन्न प्रकार की चर्चा जनता में हो रही है। वैसे रात्रि प्रहरी के द्वारा जो खुलासा पुलिस के सामने की गई है वह चौकाने वाली है।