रिपोर्ट मिथिलेश कुमार, सहरसा
जिला पदाधिकारी ने गणतंत्र दिवस समारोह स्थल का लिया जायजा
जिलापदाधिकारी सहरसा श्री वैभव चौधरी भा0प्र0से0 ,के द्वारा आगामी गणतंत्र दिवस के अवसर पर होने वाले आयोजित कार्यक्रम , मुख्य समारोह स्थल का मुआयना किया गया । उनके साथ उप विकास आयुक्त श्री संजय कुमार निराला,सदर अनुमंडल पदाधिकारी श्री प्रदीप कुमार झा सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे।जिलापदाधिकारी ने मुख्य समारोह स्थल को घूम-घूमकर देखा तथा आवश्यक निर्देष दिया।झांकी निकालने,विभागों के स्टॉल निर्माण इत्यादि विषयों पर चर्चा की गई ताकि कार्यक्रम के दिन सब कुछ विल्कुल दुरुस्त रहे।