भारत की कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) ने सोनबरसा राज प्रखण्ड कार्यालय के सक्षम दिनांक तीस जनवरी को करेगी विशाल प्रदर्शन एवं सभा

भारत की कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) ने सोनबरसा राज प्रखण्ड कार्यालय के सक्षम दिनांक तीस जनवरी को करेगी विशाल प्रदर्शन एवं सभा

किसान- मजदूरों के ज्वलंत मांगों एवं स्थानीय समस्याओं के समाधान के लिए करेगी विशाल प्रदर्शन एवं सभा

समाचार डेस्क जी एम एन टीवी📺 न्यूज़ चैनल

सोनबरसा राज (सहरसा) (आससे) । किसान - मजदूरों के ज्वलंत मांगों एवं स्थानीय समस्याओं के समाधान के लिए भारत की कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) के आहवान पर अंचल सह प्रखण्ड कार्यालय सोनबरसा राज के समक्ष दिनांक 30 जनवरी 2024 रोज मंगलवार के 12 बजे दिन से विशाल प्रदर्शन एवं सभा का आयोजन किया जाएगा। जिसमें 22 सूत्री मांग सामिल है। उक्त जानकारी गुरुदेव शर्मा अंचल मंत्री, भारत की कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) अंचल कमिटी, सोनबरसा राज ने पत्रकारों को दिया। 
अंचल मंत्री ने बताया कि बताया कि उक्त विशाल प्रदर्शन एवं सभा को मुख्य वक्ता:- कामरेड अजय कुमार- विधायक दल नेता सीपीआईएम सह सचेतक बिहार विधानसभा, कामरेड विनोद कुमार- राज्य सचिव मंडल सदस्य सीपीआईएम बिहार, कामरेड रणधीर यादव- जिला सचिव सीपीआईएम सहरसा, कामरेड गणेश प्रसाद सुमन- जिला सचिव मंडल सदस्य सीपीआईएम सहरसा, कामरेड मिथिलेश कुमार सिंह- जिला मंत्री किसान सभा सहरसा, कामरेड कृष्ण दयाल यादव- जिलाध्यक्ष किसान सभा सहरसा और कामरेड रामचन्द्र महतो- जिला सचिव मंडल सदस्य सीपीआईएम सहरसा एवं अन्य जिला नेतागण सम्बोधित करेंगे। 
मालुम हो कि मुख्य मांगे निम्न प्रकार से है :- (1) सरकारी घोषणनुसार सोनबरसा राज अंचल के सभी भुमिहीनों को बास के लिए 5 डीसमल जमीन तथा पूर्व से बसे हुए भुमिहीनों को बासगीत का पर्चा दिया जाए। (2) सीलिंग, बिहार सरकार, भूदान से पर्चा प्राप्त, पर्चाधारियों  को पर्चावाली जमीन पर दखल दिहानी अभियान के तहत दखल दिलाया जाय तथा जमाबंदी कायम कर लगान रसीद काटी जाय। (3) भू सर्वे में गड़बड़ी एवं लूट पर रोक लगाई जाय। (4) दाखिल खारिज के नाम पर हो रही लूट पर रोक लगाई जाए। (5) सिलिंग, भूदान, गैरमजरुआ, बिहार सरकार की शेष जमीन को गरीबों के बीच बटवारा किया जाए। (6) सभी गृहविहीणों को प्रधानमंत्री/ मुख्यमंत्री आवास योजना के अन्तर्गत पक्का मकान दिया जाए। तथा गृह निर्माण की राशि बढ़ाकर 5 लाख रुपये किया जाए। (7) प्रखण्ड क्षेत्र के सभी चर - चाचर, चांप, तालाब से जल निकासी की व्यवस्था की जाए। (8) सरकार द्वारा घोषित न्यूनतम समर्थन मूल्य पर पैक्स एवं अन्य सरकारी एजेंसी द्वारा ससमय किसानों से फसल खरीद की व्यवस्था की जाए एवं समय पर पैसा भुगतान की गारंटी की जाए। (9) किसानों को सिंचाई के लिए अलग कृषि फीडर से मुफ्त बिजली मुहैया करवाया जाए। बिजली के अनियमित आपूर्ति एवं अनाप शनाप बिजली बिल पर सख्ती से रोक लगाया जाए। साथ ही प्रीपेड एवं स्मार्ट मीटर के नाम पर बिजली उपभोक्ताओं के साथ लूट की योजना पर रोक लगाया जाए। (10) गेंहू मक्का तेलहन एवं अन्य रवी की खेती के लिए किसानों को पर्याप्त मात्रा में समय पर खाद्य बीज कीटनाशक दवा उपलब्ध कराया जाए। खाद्य के किल्लत एवं कालाबाजारी पर सख्ती से अंकुश लगाया जाए। (11) रसोईया, ममता, कुरियर, आशा को स्थायीकरण के साथ 18000 मानदेय दिया जाए। (12) अतलखा से मौरा तथा सोनबरसा राज से सहसौल जर्जर सड़क मार्ग को अविलम्ब दुरुस्त किया जाए। (13) बटाईदार किसानों को किसान क्रेडिट कार्ड योजना, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना एवं सरकारी योजनाओं का लाभ दिया जाए। (14) दुग्ध उत्पादक किसानों को प्रति लीटर 10 रुपये अनुदान दिया जाए। पशुओं के नस्ल सुधार एवं पशु चिकित्सक का समुचित इंतजाम किया जाए। (15) 60 वर्ष या उससे अधिक उम्र के किसान, मजदूरों एवं वुद्धजनों को कम से कम 3000 रुपये मासिक पेंशन दिया जाए। (16) मनरेगा योजना के अन्तर्गत सभी छुटे  हुए  मजदूरों को जाब कार्ड, वर्ष में 200 दिन काम या बेरोजगारी भत्ता और 600 रुपये प्रतिदिन मजदुरी की गारंटी किया जाए तथा मनरेगा में व्याप्त भ्रष्टाचार पर रोक लगाई जाए। (17) किसानों के लिए फसल बीमा, लागत का दो गुणा दाम, एम एस पी की गारंटी किया जाए। (18) पीएचसी, स्वास्थ्य केन्द्रों/उपकेन्द्रो में चिकित्सकों/ नर्सों, मेडिकल स्टाफ एवं दवा सहित चिकित्सा उपकरणों का समुचित इंतजाम किया जाए। (19) कृषि आधारित उद्योग, मत्स्य पालन, पशु पालन, कुटीर उद्योग आदि को बढ़ावा दिया जाए। (20) किसानों, मजदूरों के केसीसी  सहित सभी तरह के कर्ज को माफ किया जाए। (21) सोनबरसा राज के बालू टोला के गरीबों को घर हटाने हेतु बराबर नोटीस एवं धमकी को बंद किया जाए। (22) बढ़ते अपराध और आकाश छूती मंहगाई पर रोक लगाई जाए। मांगे सामिल है।