प्रतिनिधि, सौर बाजार
दुर्घटना में घायल युवक की ईलाज के दौरान हुई मौत, परिवार में मचा कोहराम
सौर बाजार प्रखंड क्षेत्र के चंदौर पश्चिमी पंचायत अन्तर्गत वार्ड नंबर तीन कविलासी गांव निवासी भूपनारायण यादव के पुत्र बिमल यादव एक जनवरी को सौर बाजार बैजनाथपुर मुख्य सड़क मार्ग में विश्वकर्मा चौक के समीप बाईक के ठोकर लगने से गंभीर रूप से ज़ख्मी हो गया था जिसे परिजन के द्वारा सहरसा के निजी नर्सिंग होम में भर्ती करवाया गया था जहां ईलाज के दौरान मगंलवार को मौत हो गई। मौत की खबर सुनते ही परिवार में कोहराम मच गया। मृतक के परिजन ने बताया की मौत की खबर सौर बाजार थाना को दी गई जिसके बाद शव का पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजन को सौंप दिया गया। बताया जा रहा है की मृतक के दो छोटे छोटे लड़की है जिसके सर से एक पिता का साया उठ चुका है, वहीं मृतक के पत्नी दुर्गा देवी बार बार रोते रोते बेहोश हो जाती है जिसे होश में लाने का प्रयास किया जाता है। घटना के बाद पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि महेन्द्र यादव, पुर्व समिति सदस्या प्रतिनिधि लड्डू यादव, मैनेजर यादव, कुंदन यादव, पंजियार दिलखुश यादव, बेचन यादव, रोहित यादव सहित दर्जनों लोगों ने गहरा शोक व्यक्त किया है।