बीजेपी ने चलाया स्वच्छता अभियान कार्यक्रम
कार्यकर्ताओं ने स्वयं चलाया झाड़ू जनता को स्वच्छता अभियान के सम्बन्ध में दी जानकारी
समाचार डेस्क
सोनबरसा राज (सहरसा) । बनमाईटहरी प्रखण्ड क्षेत्र के
सहूरिया पंचायत अन्तर्गत सुगमा गांव स्थित ब़्रह्म बाबा स्थान मंदिर के प्रांगण में स्वच्छता अभियान बीजेपी कार्यकर्ताओं के द्वारा चलाया गया, जिसमें मंडल अध्यक्ष अनिल यादव, पंचायत अध्यक्ष अश्वनी कुमार साह, मंडल शोशल मीडिया प्रभारी मनीष कुमार, पंकज यादव, अनेकों कार्यकर्ता शामिल ह़ए।